1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. इस ‘शब्द-बाण’ से अपमानित हुए पूर्वांचली, इसे कभी भूलेंगे नहीं…भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बयान पर बोले अखिलेश यादव

इस ‘शब्द-बाण’ से अपमानित हुए पूर्वांचली, इसे कभी भूलेंगे नहीं…भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बयान पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर आम आदमी पार्टी, दिल्ली के एक निर्वाचित विधायक के उपनाम को बिगाड़कर, उस उपनाम के लिए अत्यंत आपत्तिजनक अपशब्द का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि घोर निंदनीय भी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर जमकर तीखे हमले भी हो रहे हैं। साथ ही विवादित और आपत्तिजनक बातें भी एक दूसरे पर खूब कहीं जा रही हैं। बीते दिनों टीवी डिवेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी के नेता पर आपमान​जनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, इस ‘शब्द-बाण’ से अपमानित हुए पूर्वांचली, इसे कभी भूलेंगे नहीं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर आम आदमी पार्टी, दिल्ली के एक निर्वाचित विधायक के उपनाम को बिगाड़कर, उस उपनाम के लिए अत्यंत आपत्तिजनक अपशब्द का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि घोर निंदनीय भी है।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

उन्होंने आगे लिखा, ये कथन भाजपा की उप्र, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति उस संकीर्ण सोच को दर्शाता है, जो हमेशा नकारात्मक रही है। ये किसी माफ़ी से ख़त्म होनेवाला मामला नहीं है। इस ‘शब्द-बाण’ से अपमानित हुए पूर्वांचली, इसे कभी भूलेंगे नहीं। यूपी-बिहार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा…

बता दें कि, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचली समुदाय के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। दरअसल, शहजाद पूनावाला और AAP के प्रवक्ता ऋतुराज झा एक टीवी डिबेट में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, इस दौरान शहजाद पूनावाला ने ऋतुराज झा के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

 

 

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...