1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Radish Health Benefits : फायदेमंद है मूली, सुबह के समय मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है

Radish Health Benefits : फायदेमंद है मूली, सुबह के समय मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है

सफेद दिखने वाली मूली का स्वाद लाजवाब होता है। इसका प्रयोग कई प्रकार के व्यंजन बनाने में किया जाता है। अचार भी स्वादिष्ट बनता है। पौष्टिकता से भरपूर होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Radish: Health Benefits : सफेद दिखने वाली मूली का स्वाद लाजवाब होता है। इसका प्रयोग कई प्रकार के व्यंजन बनाने में किया जाता है। अचार भी स्वादिष्ट बनता है। पौष्टिकता से भरपूर होती है।  सलाद के रूप में इसका सर्वाधिक प्रयोग होता है। भोजन के मध्य में कच्ची मूली खाने से भोजन करने में रुचि बढ़ती है। सुबह के समय मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  मूली पूरे भारत में पैदा होती है। सुबह के समय मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

कुछ लोग मूली के पत्तों को फेंक देते हैं, जबकि पत्तों में भी स्वाद तथा काफी मात्रा में पोषक तत्त्व होते हैं। उन्हें सब्जियां, पराठों में प्रयोग करें। इसमें पतली-पतली फलियां भी आती हैं, जिसे मोंगर या मोंगरा के नाम से जाना जाता है। इन फलियों की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है।

पीलिया में रामबाण
यह उच्च रक्तचाप, बवासीर की तकलीफ में लाभकारी है। इसका रस निकाल कर पीने से मूत्र रोगों में भी लाभ होता है। पीलिया रोग में ताजा मूली का प्रयोग बहुत ही उपयोगी है।

मोटापे को दूर करे
मोटापे से परेशान हैं, तो मूली के रस में नींबू व नमक मिला कर नियमित सेवन करें, लाभ होगा।

हिमोग्लोबिन की कमी दूर करे
मूली के रस में सामान मात्रा में अनार का रस मिलाकर पीने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है।

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

कब्ज से राहत दिलाए
कब्ज से परेशान हैं, तो मूली पर नींबू व नमक लगा कर सवेरे खाएं, लाभ होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...