1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Raebareli News : तिलक समारोह में खाना खाने से 40 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग ,अस्पताल में भर्ती

Raebareli News : तिलक समारोह में खाना खाने से 40 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग ,अस्पताल में भर्ती

यूपी के रायबरेली जिले में तिलक समारोह (Tilak' Ceremony) में खाना खाने के कुछ देर बाद 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) हो गई। उन्हें आनन फानन सीएचसी (CHC) पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाज उनकी हालत में सुधार आया। मामला शिवगढ़ कस्बा का है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में तिलक समारोह (Tilak’ Ceremony) में खाना खाने के कुछ देर बाद 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) हो गई। उन्हें आनन फानन सीएचसी (CHC) पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाज उनकी हालत में सुधार आया। मामला शिवगढ़ कस्बा का है। यहां के रहने वाले राजन गुप्ता के बेटे सुशील गुप्ता का बुधवार को तिलक था। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आमंत्रित थे। कार्यक्रम बछरावा स्थित एक मैरिज हाल में था।

पढ़ें :- अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नहर में गिरी, 5 गंभीर रूप से घायल

मैरिज हाल में आयोजित भोज में सब लोगों ने खाना खाया। आधी रात करीब 12.30 बजे कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवगढ़ (Community Health Centre, Shivgarh) पहुंचाया गया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉ अनिल और प्रमोद पांडेय ने 40 लोगों का इलाज किया। बीमार लोगों में सुमन (30), आदर्श (17) प्रेमा (65) शकीला (46) कुसुम लता (65) ज्ञानेंद्र (35) अजय जायसवाल (36) वर्षा (10) प्रदीप सिंह (32) कुदरत अली (48) मुराद (18) सोनू (50) अंकुश (15) सानवी (6) सचिन (15) साधना (29) दुर्गेश (37) आदि 40 लोग शामिल हैं। डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बताया कि फूड पॉइजनिंग से उल्टियां हो रही थीं। दवा देकर घर भेज दिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। किसी को रेफर नहीं किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...