नए शादीशुदा जोड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शुक्रवार को अपने फैंस से मिलने के लिए उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। गुरुवार को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने वाले इस स्टार कपल ने एयरपोर्ट पर पहली बार पब्लिक में अपनी मौजूदगी दिखाई।
मुंबई। नए शादीशुदा जोड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Newly married couple Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) शुक्रवार को अपने फैंस से मिलने के लिए उदयपुर एयरपोर्ट (Udaipur Airport) पहुंचे। गुरुवार को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने वाले इस स्टार कपल ने एयरपोर्ट पर पहली बार पब्लिक में अपनी मौजूदगी दिखाई। रश्मिका लाल ड्रेस पहने नजर आईं, जबकि देवरकोंडा ने कुर्ता पजामा पहना था और उसके साथ सनग्लासेस पहने थे। कपल को फैंस को फ्लाइंग किस भेजते देखा गया।
Vijay-Rashmika Couple at Airport After Wedding
Vijay Deverakonda – Rashmika Mandanna are arriving in Hyderabad. After getting married on February 26 in Udaipur, Rajasthan, they appeared together for the first time. Recently, upon reaching Udaipur Airport, everyone who saw this… pic.twitter.com/Q3Ue5fd2S6
— KBKE : Cricket & Bollywood 👁️ (@kahanibollyki) February 27, 2026
अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर करते हुए रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के बारे में एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने विजय को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें सच्चा प्यार कैसा लगता है सिखाया और दिखाया। उन्होंने लिखा कि हाय माय लव्स, अब आपसे मिलवाते हैं मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से। वह आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा लगता है, वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि शांति में रहना कैसा लगता है! वो आदमी जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूं। उन्होने कहा कि वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज़ है और मेरा यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं। मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था। अब पूरी पार्टी का टाइम है। चलो साथ में सबसे अच्छी ज़िंदगी बिताते हैं। बता दे कि रश्मिका और विजय ने दो मशहूर तेलुगु फ़िल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है, 2018 की रोमांटिक कॉमेडी ब्लॉकबस्टर गीता गोविंदम (Romantic Comedy Blockbuster Geeta Govindam) और 2019 की एक्शन ड्रामा फिल्म डियर कॉमरेड (Action drama film Dear Comrade)।