Chinnaswamy Stampede Row: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस साल की शुरुआत में टीम के विजय जुलूस के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए 11 लोगों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। आईपीएल फ्रेंचाइज़ी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। साथ ही आरसीबी ने कहा कि कोई भी सहयोग उन 11 लोगों की कमी पूरी नहीं कर सकता।

आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने आरसीबी परिवार के ग्यारह सदस्यों को खो दिया। वे हमारा हिस्सा थे। हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीज़ों का हिस्सा। उनकी अनुपस्थिति हम सभी की यादों में गूंजती रहेगी। कोई भी सहयोग उनके द्वारा छोड़ी गई जगह को कभी नहीं भर सकता। लेकिन पहले कदम के रूप में, और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने उनके परिवारों को ₹25-25 लाख की राशि दी है।”
आईपीएल फ्रेंचाइज़ी ने आगे लिखा, “सिर्फ़ आर्थिक मदद के तौर पर नहीं, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल के वादे के तौर पर। यह आरसीबी केयर्स की शुरुआत भी है: सार्थक कार्यों के लिए एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता जो उनकी स्मृति का सम्मान करके शुरू होती है। आगे बढ़ने वाला हर कदम प्रशंसकों की भावनाओं, अपेक्षाओं और उनके हक़ को दर्शाएगा। आरसीबी केयर्स के बारे में और जानकारी जल्द ही…”
𝗥𝗖𝗕 𝗖𝗮𝗿𝗲𝘀: 𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁
Our hearts broke on June 4, 2025.
पढ़ें :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत 112 के खिलाफ FIR दर्ज, पहाड़ी पर दीप जलाने के लिए जबरन कर रहे थे चढ़ाई
We lost eleven members of the RCB family. They were part of us. Part of what makes our city, our community & our team unique. Their absence will echo in the memories of each one of… pic.twitter.com/1hALMHZ6os
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 30, 2025