1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB vs GT : आज आरसीबी की गुजरात से होगी भिड़ंत, जानिए अब तक किसका पलड़ा भारी

RCB vs GT : आज आरसीबी की गुजरात से होगी भिड़ंत, जानिए अब तक किसका पलड़ा भारी

RCB vs GT Head to Head : आज आईपीएल 2026 का 34वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटन्स (जीटी) से होने वाली है। लीग में दोनों टीमों के बीच यह 7वां मैच होगा। अब तक दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

आईपीएल 2022 से लेकर अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच कुल छह मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच अपने नाम किए हैं। गुजरात टाइटन्स ने भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों में से 2 मैच जीते हैं, जिसमें पिछले सीज़न का मुकाबला भी शामिल है। इस मुकाबले के सभी छह मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

आरसीबी और जीटी ने मौजूदा सीजन में 6-6 मैच खेले हैं। इस दौरान आरसीबी के नाम 4 और 2 हार रही है, जबकि जीटी को 3 मैचों में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में आरसीबी तीसरे पायदान पर है और जीटी सातवें पायदान पर मौजूद है। वहीं, दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज का मैच काफी अहम है।

पढ़ें :- IND vs WI : क्या विराट कोहली के बल्ले से आएगा एक और शतक? गुवाहाटी में उनके रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे दंग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...