1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NEET Paper Leak : अरविंद केजरीवाल ,बोले- जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो ‘नेपाल-बांग्लादेश की तरह भारत में भी सड़क पर उतरकर सरकार हिला दो

NEET Paper Leak : अरविंद केजरीवाल ,बोले- जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो ‘नेपाल-बांग्लादेश की तरह भारत में भी सड़क पर उतरकर सरकार हिला दो

आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द (NEET Exam Cancelled) होने पर बुधवार को केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर हमला बोला है। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि सबसे ज्यादा पेपर लीक उन्हीं राज्यों में हुए, जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द (NEET Exam Cancelled) होने पर बुधवार को केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर हमला बोला है। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि सबसे ज्यादा पेपर लीक उन्हीं राज्यों में हुए, जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ‘जेन जेड’ से अपील की कि वे नीट परीक्षापत्र लीक के कथित दोषियों को न्याय के कटघरे में लाना सुनियचित करें। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि अगर बांग्लादेश और नेपाल के युवा राजनीतिक बदलाव ला सकते हैं, तो भारतीय छात्र भी जवाबदेही तय करने के लिए दबाव डाल सकते हैं।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गिरफ्तारी की मांग, पिछले चुनाव भी हों रद्द

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पत्र बार-बार लीक होने की घटनाओं ने उम्मीदवारों का आत्मविश्वास हिला कर रख दिया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अतीत में की गई जांचों के परिणामस्वरूप दोषियों को कड़ी सजा मिली है ?

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन, कहा कि सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘अगर बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में जेन जेड सरकारें बदल सकती है, तो भारतीय युवा भी पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं।’ ‘जेन जेड’ उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है। यह वह युवा वर्ग है जो तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के साथ बड़ा हुआ है। इन्हें डिजिटल नेटिव्स भी कहा जाता है क्योंकि इनका जीवन स्मार्टफोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ा माना गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नीट परीक्षापत्र लीक मामले में सीबीआई की जांच का कोई निष्कर्ष नहीं निकलेगा, पिछले परीक्षापत्र लीक मामले में भी वह कुछ नहीं कर सकी थी। केजरीवाल ने 2014 से अब तक परीक्षा पत्र लीक होने की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इसने करोड़ों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं।

पढ़ें :- ममता बनर्जी के समर्थन में आए विपक्षी नेता! राहुल गांधी ने बीजेपी और EC पर पार्टी तोड़ने के बाद सिंबल छीनने का लगाया आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...