1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, TET अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार

यूपी में शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, TET अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिया है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता संबंधी आदेश के खिलाफ रिवीजन दाखिल किया जाए।

By santosh singh 
Updated Date

 

पढ़ें :- शिक्षा विभाग में प्रशासनिक दायित्व निर्धारण करते हुए सुधारों को गति देने की दिशा में योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिया है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता संबंधी आदेश के खिलाफ रिवीजन दाखिल किया जाए। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक लंबे समय से शिक्षा सेवा में योगदान दे रहे हैं और उन्हें सरकार की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता रहा है। ऐसे में उनकी अनुभवजन्य योग्यता और वर्षों की सेवाओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। योगी सरकार का यह कदम शिक्षकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

रिवीजन याचिका (Revision Petition) दाखिल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में शिक्षकों के पक्ष में मजबूत दलीलें रखी जाएंगी। अगर कोर्ट से राहत मिलती है तो हजारों-लाखों शिक्षकों को टीईटी पास करने के दबाव से छुटकारा मिल सकता है। इससे प्रदेश के शिक्षकों के बीच चल रही उहापोह की स्थिति और नाराजगी भी कम होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में लगभग हजारों या उससे ज्‍यादा शिक्षक ऐसे हैं, जोकि टीईटी अनिवार्यता (TET Compulsory) लागू होने पर प्रभावित होंगे। कई वरिष्ठ शिक्षक, उम्र बढ़ी हुई या जो विषयों में कमजोर हैं, जैसे गणित/विज्ञान या दूसरे, उन्हें लगता है कि परीक्षा पैटर्न बदल गया है और वो पूर्व अभ्यास के अनुरूप नहीं हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टीईटी (TET) के उत्तीर्ण होने की दर बहुत कम है, जिससे कई शिक्षक असमय या अनचाहे परिणामों से डरते हैं।

दरअसल, प्रदेशभर के टीचरों में टीईटी अनिवार्यता (TET Compulsory) का विरोध देखा जा रहा है। लखनऊ में टीईटी अनिवार्यता (TET Compulsory) के फैसले पर आज शिक्षक संघ का प्रदर्शन भी है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  के फैसले का शिक्षक विरोध करेंगे। शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) अनिवार्य करने पर नाराजगी देखी जा रही है। सभी जिलों में BSA कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा।

पढ़ें :- योगी सरकार ने 21 से ज्यादा जिलों में नए CMO की तैनाती , चार साल से ज्यादा तैनात सीएमओ को भी हटाया, देखें तबादला लिस्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...