भारत में Renault ने 4.52 लाख रुपए की कीमत वाले 2026 Kwid को लॉन्च कर दिया है। यह कार Evolution और Climber जैसे दो भिन्न रूप में उपलब्ध है। इसमें Manual और AMT दोनों ही गियरबॉक्स के विकल्प उपलब्ध हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले 2026 Renault के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में पुराने मॉडल की तुलना में कुछ विशेष बदलाव हुआ हैं।
नई दिल्ली। भारत में Renault ने 4.52 लाख रुपए की कीमत वाले 2026 Kwid को लॉन्च कर दिया है। यह कार Evolution और Climber जैसे दो भिन्न रूप में उपलब्ध है। इसमें Manual और AMT दोनों ही गियरबॉक्स के विकल्प उपलब्ध हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले 2026 Renault के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में पुराने मॉडल की तुलना में कुछ विशेष बदलाव हुआ हैं।
भारत के लिए प्लान
इस कंपनी ने अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा है कि Renault अगले 18 महीनों में 12 प्रोडक्ट निकालेगा। जिनमें से चार गतिविधियां साल 2026 के बचे हुए महीनों में होंगी। Renault India के CEO ने कहा कि रेनॉ की तरफ से बिना किसी बड़े अपडेट के लगातार दो महीने से ज्यादा का समय नहीं बीतेगा। ध्यान से देखने पर Tailgate पर Silver Finish दिया गया है।
बूट स्पेस और सेफ्टी फीचर्स
इस नए कार में 279 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है साथ ही 184mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। सेफ्टी के लिए इसमें 17 स्टैंडर्ड फीचर्स मिल रहा हैं जिसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, EBS के साथ ABS और सीट-बेल्ट रिमाइंडर भी शामिल हैं। सेफ ड्राइविंग के लिए इसमें दिशानिर्देश के साथ rear view camera भी दिया गया है। कार के अंदर Apple Carplay और Android Auto को सपोर्ट करने वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिल रहा है।
इंजन और गियरबॉक्स
इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और Easy-R AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। इसमें पावर विंडोज, पावर स्टीयरिंग, USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी शामिल है। इसके साथ ही इसमें रिमोट कीलेस एंट्री और सेंट्रल लॉकिंग की सुविधा भी मिलेगी। आपको बता दे कि Evolution वेरिएंट की कीमत 2026 अपडेट के साथ 14,000 और Climber वेरिएंट की कीमत 32,000 तक गिर गई है। इनमें नए 3D Renault बैज और 14-इंच के स्टील पहियों के लिए नए डिजाइन वाले Dual-tone plastic covers उपलब्ध हैं।
All India One Price
Ex-Showroom (INR) Evolution Climber
Manual 4,52,900 5,14,900
AMT 4,89,900 5,60,900