1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी में फर्जी फेसबुक आईडी से चुनावी माहौल में फैलाई जा रही अफ़वाहें, लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

अमेठी में फर्जी फेसबुक आईडी से चुनावी माहौल में फैलाई जा रही अफ़वाहें, लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

अमेठी और जगदीशपुर क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फर्जी फेसबुक आईडी सक्रिय हो गई हैं, जो लोगों पर झूठे और निराधार आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। इनमें “दूध का दूध पानी का पानी” और “आपकी आवाज़ जगदीशपुर” नाम से चल रही आईडी विशेष रूप से चर्चा में हैं।

By santosh singh 
Updated Date

जगदीशपुर (अमेठी)। अमेठी और जगदीशपुर क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फर्जी फेसबुक आईडी सक्रिय हो गई हैं, जो लोगों पर झूठे और निराधार आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। इनमें “दूध का दूध पानी का पानी” और “आपकी आवाज़ जगदीशपुर” नाम से चल रही आईडी विशेष रूप से चर्चा में हैं।

पढ़ें :- इनकी छवि तो बनी नहीं लेकिन अधिकारियों के घर-महल ज़रूर बन गये...अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा​ निशाना

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन आईडी के माध्यम से न केवल लोगों की छवि धूमिल की जा रही है बल्कि ग्राम प्रधानी चुनाव को देखते हुए एक-दूसरे पर कटाक्ष और भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और विवाद की आशंका भी बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, ऐसी फर्जी आईडी केवल यही नहीं हैं बल्कि कई अन्य भी सक्रिय बताई जा रही हैं। नागरिकों का मानना है कि यदि इस पर तुरंत नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में यह प्रवृत्ति कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इन फर्जी आईडी की जांच कराई जाए और दोषियों पर आईटी एक्ट व मानहानि की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अमेठी पुलिस प्रशासन और जिलाधिकारी से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस पर सख़्त नज़र रखें और शीघ्र ही कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पढ़ें :- मोहन भागवत, बोले- Gen-Z बिना तर्क कोई बात नहीं करती स्वीकार, इसलिए उससे संवाद और 'शास्त्रार्थ' की जरूरत है, न कि उसे खारिज करने की
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...