HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन ने की युद्धबंदियों अदला-बदली

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन ने की युद्धबंदियों अदला-बदली

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को  दो साल से ज्यादा वक्त हो गए हैं। भीषण युद्ध में दोनों तरफ आम नागरिकों की जान जा रही है। इस बीच युद्धबंदियों को लेकर अच्छी खबर है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को  दो साल से ज्यादा वक्त हो गए हैं। भीषण युद्ध में दोनों तरफ आम नागरिकों की जान जा रही है। इस बीच युद्धबंदियों को लेकर अच्छी खबर है। यूक्रेन और रूस ने युद्ध में बंदी बनाए गए एक दूसरे के 75-75 सैनिकों की शुक्रवार को अदला-बदली की। खबरों के अनुसार, दोनों देशों के बीच पिछले तीन महीनों में पहली बार युद्धबंदियों (PoW) की अदला-बदली की गई है। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि इस हालिया अदला-बदली में उसने मदद की है।अधिकारियों ने बताया कि युद्धबंदियों की अदला-बदली से कुछ समय पहले इसी जगह पर दोनों पक्षों ने सैनिकों के शव भी एक-दूसरे को सौंपे थे। ‘यूक्रेन कॉर्डिनेशन हेड्क्वॉर्टर फॉर ट्रीटमेंट ऑफ पीओडब्ल्यू’ के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के कुल 3,210 सैन्यकर्मी और आम नागरिक देश लौट चुके हैं।

पढ़ें :- Ukraine : रूस - यूक्रेन जंग के बीच आंद्री सिबिहा बने यूक्रेन के नए विदेश मंत्री

यूक्रेन के चार आम नागरिकों सहित युद्धबंदियों (Prisoners of War) को कई बस से उत्तरी सुमी क्षेत्र में पहुंचाया गया। बस से उतरते ही वे खुशी से चिल्लाने लगे और उन्होंने अपने परिजनों को फोन करके अपने स्वदेश लौटने की जानकारी दी। कुछ लोग घुटनों के बल बैठ कर जमीन को चूमने लगे जबकि कई लोगों ने अपने आप को पीले-नीले झंडों में लपेट कर एक-दूसरे को गले लगाया और फूट-फूट कर रोने लगे।

इस वर्ष में चौथी बार और फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से 52वीं बार युद्ध बंदियों की अदला-बदली की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...