1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russian Missile Strikes Indian Pharma Firms : कीव में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूसी मिसाइल हमला, यूक्रेन ने लगाया बड़ा आरोप

Russian Missile Strikes Indian Pharma Firms : कीव में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूसी मिसाइल हमला, यूक्रेन ने लगाया बड़ा आरोप

लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध में दोनों तरफ से हमले हो रहे है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्रतिबंध तोड़ने का बार-बार आरोप लगाया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russian Missile Strikes Indian Pharma Firms : लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध में दोनों तरफ से हमले हो रहे है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्रतिबंध तोड़ने का बार-बार आरोप लगाया है। ताजा हमले में यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी मिसाइलों ने कीव में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइलों से हमला किया। खबरों के अनुसार, भारत स्थित यूक्रेनी दूतावास की ओर से यह जानकारी दी गई है। यूक्रेनी दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस ने भारतीय व्यवसायों को जानबूझकर निशाना बनाया है।

पढ़ें :- पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली मौके पर हुई उसकी मौत

भारतीय व्यवसायी राजीव गुप्ता की स्वामित्व वाली कुसुम यूक्रेन की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक है। कंपनी के उत्पाद यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे बुनियादी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं। । बताया जाता है कि यूक्रेन में दवा की जरूरतें पूरी करने में इस कंपनी की अहम भूमिका रही है।

वहीं यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस (UK Ambassador to Ukraine Martin Harris) ने कहा कि कीव में किए गए रूसी हमलों में एक प्रमुख दावा कंपनी के गोदाम को तबाह कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि यह हमला मिसाइल से नहीं बल्कि रूसी ड्रोन के द्वारा किया गया। मार्टिन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “आज सुबह रूसी ड्रोन ने कीव में एक प्रमुख दवा गोदाम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, जिसमें बुजुर्गों और बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं का स्टॉक जलकर राख हो गया। यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ रूस का आतंक अभियान जारी है। उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें एक गोदाम जैसे स्ट्रक्टर से धुआं निकल रहा है और वहां पर फायर ब्रिगेड भी मौजूद है।

दूसरी तरफ रूस के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने रूस के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर (Energy Infrastructure of Russia) को निशाना बनाते हुए पांच हमले किए। इस तरह के हमले जो अमेरिका द्वारा मध्यस्थता किए गए प्रतिबंध का उल्लंघन है।

पढ़ें :- Melody Chocolate : मेलोडी चॉकलेट बनाने वाली कंपनी का कौन है मालिक, जानें कितनी है नेटवर्थ?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...