रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा की है। क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर ईस्टर रविवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा।
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा की है। क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर ईस्टर रविवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल गेरासिमोव के साथ एक बैठक में की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन भी रूस के फैसले का सम्मान करेगा और इस युद्धविराम में सहयोग करेगा।
पुतिन ने यूक्रेन से भी अपील की कि वो इस युद्धविराम का सम्मान करे और जवाब में युद्धविराम लागू करे। उन्होंने कहा कि त्योहार के इस मौके पर लड़ाई को रोका जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, हमारी सेनाओं को किसी भी युद्धविराम उल्लंघन, उकसावे या दुश्मन की आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।