1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भरत तिवारी की मां का सनसनीखेज दावा- पुलिस ने गाड़ी में बिठाने के बाद मारी दो गोली, प्राइवेट पार्ट को भी नहीं छोड़ा

भरत तिवारी की मां का सनसनीखेज दावा- पुलिस ने गाड़ी में बिठाने के बाद मारी दो गोली, प्राइवेट पार्ट को भी नहीं छोड़ा

Bharat Tiwari Encounter : बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासत गरमायी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। इस बीच, भरत तिवारी की मां आशा देवी ने पुलिस पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पुलिस ने उनके बेटे को गाड़ी में बैठने के बाद दो गोली मारी थी। यहां तक कि जानबूझकर उसके प्राइवेट पार्ट गोली चलायी गयी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 16 साल के लड़के ने भाई-भाभी और भतीजे की कर दी हत्या बोला- दो दिन खाना नहीं दिए, जेल में मिलेगा..

दरअसल, भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ। इस एनकाउंटर को लेकर भरत की मां और उनकी बहन की ओर से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भरत को सरेंडर के बाद गोली मारने के बाद काफी बवाल हुआ था। इसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था। अब भरत के परिवार ने गाड़ी में बैठने के बाद गोली मारे जाने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर आज भोजपुर के बिलौती गांव में महापंचायत होने वाली है।

भरत तिवारी के गांव बिलौती में महापंचायत कुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास प्रस्तावित है। जिसमें स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और भरत तिवारी के समर्थकों के बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस एनकाउंटर से गांव में पिछले कई दिनों से तनाव का माहौल है। लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन भी महापंचायत को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...