ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। शनिदेव की चाल का सीधा असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
Shani Margi 2025 : ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। शनिदेव की चाल का सीधा असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वर्तमान में शनिदेव अपनी वक्री चाल से चल रहे हैं, लेकिन जल्द ही इनकी चाल बदलने वाली है। ग्रह मंडल के न्यायाधीश और सूर्य पुत्र शनि देव आगामी 28 नवंबर 2025 को मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आइये जानते है शनिदेव की बदली चाल किन राशियों के लिए शुभ माना जा रही है।
मेष राशि
शनिदेव का चाल परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। शनि के मार्गी होते ही, इनके जीवन में जो भी रुकावटें और बाधाएं आ रही थीं, वे धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर अति महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि शनि की सीधी चाल से तुला राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव स्वयं हैं।इस राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से फलदायी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत है। कुभ राशि के जातकों की योजना सफल होगी।