1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shardiya Navratri 2024 Bhog : नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की ग्रहों के शुभ संयोग पर करें पूजा, उनका पसंदीदा भोग लगाएं

Shardiya Navratri 2024 Bhog : नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की ग्रहों के शुभ संयोग पर करें पूजा, उनका पसंदीदा भोग लगाएं

शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का पर्व 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की हर दिन विधि विधान से पूजा की जाती है। न

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shardiya Navratri 2024 Bhog : शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का पर्व 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की हर दिन विधि विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की ग्रहों के शुभ संयोग पर पूजा करें और मां को उनका पसंदीदा भोग लगाएं। आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ रूपों को कौन से भोग लगाए जाते हैं।

पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras :  दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं ,  मिलेगी कार्यों में सफलता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान नौ देवियों को प्रिय भोग लगाने से पूजा, अनुष्ठान सफल होता है। इसके साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के प्रिय भोग  के बारे में।

पहला दिन (शैलपुत्री): गाय का दूध या दही
दूसरा दिन (ब्रह्मचारिणी): शहद या मीठे चावल
तीसरा दिन (चंद्रघंटा): नारियल या चने
चौथा दिन (कूष्मांडा): कद्दू का हलवा
पांचवां दिन (स्कंदमाता): केला या सूखे मेवे
छठा दिन (कात्यायनी): सफेद चावल या पुरी
सातवां दिन (कालरात्रि): रोटी और सब्जी
आठवां दिन (महागौरी): हलवा या पनीर
नवां दिन (सिद्धिदात्री): फल या फलाहार

इन भोगों को देवी को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आप अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार इनमें बदलाव कर सकते हैं।

पढ़ें :- Navratri Fasting Smart Tips :  नवरात्रि व्रत में थकान-कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स ,  तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...