1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. 13 साल से इंडस्ट्री से दूर हैं, कहा- मैं सलमान खान से कोई मदद नहीं लेना चाहती… जाने पूरा माजरा

13 साल से इंडस्ट्री से दूर हैं, कहा- मैं सलमान खान से कोई मदद नहीं लेना चाहती… जाने पूरा माजरा

बी-टाउन की खूबसूरत हसीना रिमी सेन (Rimi Sen) किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हंगामा, बागबान, धूम, क्यों की, फिर हेरा फेरी, गोलमाल और धूम 2 जैसी हिट फिल्मों में काम कर के लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटौरी थीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rimi Sen Picture: बी-टाउन की खूबसूरत हसीना रिमी सेन (Rimi Sen) किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हंगामा, बागबान, धूम, क्यों की, फिर हेरा फेरी, गोलमाल और धूम 2 जैसी हिट फिल्मों में काम कर के लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटौरी थीं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आपको बता दें, भले ही एक्ट्रेस 13 सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन संपत्ति के मामले में रिमी बी-टाउन (Rimi B-Town) की कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। बता दें कि रिमी ने कई टॉप फिल्मों में काम किया लेकिन एक्ट्रेस का करियर किसी भी मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

आज हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वो है रिमी सेन (Rimi Sen)  उन्होंने साल 2003 से कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आई थीं और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। रिमी सेन (Rimi Sen)  इस फिल्म में विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के बेटे अक्षय खन्ना के अपोजिट नजर आई थीं।


एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो हर बार एक ही तरह की फिल्में कर के थक चुकी थीं। बता दें कि रिमी ने ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में काम किया था और उन्हें हर बार एक जैसा ही रोल मिल रहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे मेरे पसंद के मुताबिक काम नहीं मिल रहा था।


रिमी ने आगे बातचीत करते हुए यह तक कह दिया था कि मैंने अपना करियर खुद बर्बाद किया है। करियर में गलतियों का जिम्मेदार में खुद को मानती हूं। बता दें कि एक्ट्रेस ने कई बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया था। वो अजय देवगन के साथ फिल्म गोलमाल में भी उनके अपोजिट नजर आई थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rimi Sen (@subhamitra03)


आपको बता दें कि एक्ट्रेस से जब इंटरव्यू में सलमान खान और उनके बॉन्ड को लेकर बातचीत की और पूछा की आप सलमान खान से बात क्यों नहीं करती अपने काम के सिलसिले में तो रिमी सेन ने इस पर कहा कि मैं उनसे कोई मदद नहीं लेना चाहती। अगर गलती मुझसे हुई है तो इसकी जिम्मेदार में हूं।

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...