सुख और सौंदर्य के देवता शुक्र देव आज नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र देव को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है।
Shukra Gochar 2025 : सुख और सौंदर्य के देवता शुक्र देव आज नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र देव को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, कला, और वैभव का प्रतीक माना जाता है। ऐश्वर्या के देवता का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइये जानते है।
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन
शुक्र ग्रह आज 6 अक्टूबर की शाम को 6 बजकर 12 मिनट पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 16 अक्टूबर तक रहेंगे इसके बाद वह 17 अक्टूबर को हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे।
सिंह
सिंह राशि वालों को शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायक होगा। इस राशि के जातकों को मानसिक और आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। व्यापार से लाभ होगा और मनोरंजन में रुचि बढ़ेंगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मां लक्ष्मी की पूजा करें और खीर और सफेद कौड़ी अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के जीवन में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके व्यापार में तेजी आएगी और धन स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। धन की देवी मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी।