1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सोनम वांगचुक की पत्नी, बोलीं- पूरा लद्दाख डीजीपी के आरोपों की निंदा करता है…,हम पूछते हैं कि CRPF को गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

सोनम वांगचुक की पत्नी, बोलीं- पूरा लद्दाख डीजीपी के आरोपों की निंदा करता है…,हम पूछते हैं कि CRPF को गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के खिलाफ लद्दाख पुलिस (Ladakh  Police) के तरफ से लगाए गए आरोपों पर उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो (Gitanjali J Angmo)  ने सख्त ऐतराज जताया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक ( DGP)  के बयानों को झूठा बताया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के खिलाफ लद्दाख पुलिस (Ladakh  Police) के तरफ से लगाए गए आरोपों पर उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो (Gitanjali J Angmo)  ने सख्त ऐतराज जताया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक ( DGP)  के बयानों को झूठा बताया है। डीजीपी (DGP)  की गढ़ी गई कहानी बताते हुए गीतांजलि जे. अंगमो (Gitanjali J Angmo) ने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके जरिए किसी को फंसाकर मनमर्जी करने की कोशिश हो रही है।

पढ़ें :- CJP की पूरी कहानी! एक मीम से कैसे हिल गई सरकार? अभिजीत डिपके से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक

गीतांजलि ने कहा कि हम डीजीपी ( DGP) के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि पूरा लद्दाख इन आरोपों को खारिज करता है। ये एक बनावटी कहानी है, ताकि किसी को बलि का बकरा बनाया जा सके और वे जो चाहें वो कर सकें।

पढ़ें :- 'क्या 26 दिन तक भूखा रहने के बाद मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है...' वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बिना अनशन तोड़ने पर दी प्रतिक्रिया

उन्होंने सवाल उठाया कि सीआरपीएफ (CRPF) को गोली चलाने का आदेश किसने दिया? अपने ही नागरिकों पर गोली कौन चलाता है? खासकर वहां, जहां कभी हिंसक प्रदर्शन नहीं हुए। गीतांजलि का कहना है कि सोनम वांगचुक का इस पूरी घटना से कोई लेना-देना नहीं था। वे तो उस समय किसी और जगह शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे थे। वे वहां मौजूद ही नहीं थे, तो वे किसी को कैसे उकसा सकते हैं?

आरोप लगाया कि प्रशासन का मकसद छठे शेड्यूल को लागू न करना है, और इसके लिए एक झूठा नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। डीजीपी जो कुछ भी कह रहे हैं, वो एक एजेंडे का हिस्सा है। वे किसी भी हालत में छठी अनुसूची लागू नहीं करना चाहते और अब किसी को बलि का बकरा बना रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...