1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली बार्डर: नेपाल बेलहिया में नवनिर्मित आव्रजन कार्यालय भवन का हुआ उद्घाटन

सोनौली बार्डर: नेपाल बेलहिया में नवनिर्मित आव्रजन कार्यालय भवन का हुआ उद्घाटन

सोनौली बार्डर: नेपाल बेलहिया में नवनिर्मित आव्रजन कार्यालय भवन का हुआ उद्घाटन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज:: नेपाल-भारत सीमा स्थित बेलहिया में नवनिर्मित आव्रजन कार्यालय भवन का उद्घाटन एक भव्य समारोह में किया गया। इस कार्यक्रम में नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक और सिद्धार्थनगर नगर पालिका के नगर प्रमुख इश्तियाक अहमद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

समारोह में गृह मंत्री रमेश लेखक ने कहा कि यह नया भवन सीमापार आवागमन को अधिक सुगम बनाएगा और आव्रजन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता व कुशलता लाएगा। उन्होंने नेपाल-भारत संबंधों की मजबूती पर जोर देते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

नगर प्रमुख इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि इस अत्याधुनिक आव्रजन कार्यालय से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

इस मौके पर विभिन्न सरकारी अधिकारी, सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान नई व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई और आव्रजन कार्यालय के आधिकारिक संचालन की घोषणा की गई।

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...