1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के पिता PIT-NDPS एक्ट में निरुद्ध

सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के पिता PIT-NDPS एक्ट में निरुद्ध

सोनभद्र पुलिस (Sonbhadra Police) ने कोडीन युक्त कफ सिरप (Codeine-Laced Cough Syrup) की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर शुभम जायसवाल (Cough Syrup Smuggler Shubham Jaiswal) के पिता भोला प्रसाद को PIT-NDPS एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कराया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस (Sonbhadra Police) ने कोडीन युक्त कफ सिरप (Codeine-Laced Cough Syrup) की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर शुभम जायसवाल (Cough Syrup Smuggler Shubham Jaiswal) के पिता भोला प्रसाद को PIT-NDPS एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कराया है। शासन ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma, Superintendent of Police, Sonbhadra) के प्रस्ताव पर यह आदेश जारी किया। निरोधादेश 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी किया गया है।

पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम

भोला प्रसाद, निवासी वाराणसी, पर आरोप है कि वह फर्जी फर्मों के जरिए कोडीन युक्त कफ सिरप (Codeine-Laced Cough Syrup) का अवैध डायवर्जन और काले बाजार में बिक्री करता था। जांच में सामने आया कि फर्जी बिलिंग कर बड़े पैमाने पर कफ सिरप की तस्करी की जा रही थी, जिसका नेटवर्क देश के बाहर तक फैला था।

पुलिस के अनुसार शुभम जायसवाल (Shubham Jaiswal)ने अपने पिता की प्रोपराइटरशिप वाली फर्म “शैली ट्रेडर्स” के माध्यम से एबाट कंपनी से फेन्साडिल कफ सिरप लेकर उसे नशे के लिए अवैध रूप से बांग्लादेश तक पहुंचाया। आरोपी को जिला कारागार में रखा जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...