1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Sony Gaming Earbuds First Sale : सोनी इनजोन बड्स की पहली सेल हुई लाइव, जानिए इन ईयरबड्स खूबियां

Sony Gaming Earbuds First Sale : सोनी इनजोन बड्स की पहली सेल हुई लाइव, जानिए इन ईयरबड्स खूबियां

Sony Inzone Buds : गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए सोनी ने हाल ही में नए ईयरबड्स Sony Inzone Buds को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। जिनकी पहली सेल आज सोमवार से लाइव हो चुकी है। कंपनी ने इन ईयरबड्स को 22,990 रुपये की एमआरपी के साथ पेश किया है। हालांकि, इनकी कीमत 17,990 रुपये पडे़गी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

Sony Inzone Buds की खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट और सोनी के रिटेल स्टोर से की जा सकेगी। नए ईयरबड्स को ग्राहक वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। इनकी खूबियों की बात करें तो वॉटर रेजिस्टेंट के लिए इनको IPX4 रेटिंग के साथ लाया गया है। एक घंटे प्ले के लिए बड्स को केवल 5 मिनट चार्ज करना होगा और 2 घंटे में बड्स फुल चार्ज हो जाएंगे। इनमें बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए 30ms तक का लो-लेटेंसी रेट मिलता है।

सोनी के नए ईयरबड्स में नॉइस कैंसेलिंग, एमिबिएंट साउंड और क्विक अटेंशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए LC3 कोडेक के साथ ब्लूटूथ लो एनर्जी के साथ आते हैं। इसके अलावा कंपनी ने गेमिंग के शौकीन लोगों को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए ईयरबड्स में स्पाटियल ऑडियो सपोर्ट दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...