केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सपा अब ‘समाप्त वादी पार्टी’ बन चुकी है। 2047 तक सत्ता में आने की उम्मीद नहीं, फिर भी अखिलेश जी रोज़ नया शिगूफ़ा छोड़ रहे हैं-जैसे झूठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना हो। अब कह रहे हैं महिलाओं को ₹3000 देंगे, 2027 में नौकरी व टिकट देंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सपा के 2047 तक सत्ता में आने की उम्मीद नहीं है। अखिलेश जी रोज़ नया शिगूफ़ा छोड़ रहे हैं। दरअसल, इन दिनों डिप्टी सीएम की तरफ से लगातार सपा पर निशाना साधा जा रहा है।
अब केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सपा अब ‘समाप्त वादी पार्टी’ बन चुकी है। 2047 तक सत्ता में आने की उम्मीद नहीं, फिर भी अखिलेश जी रोज़ नया शिगूफ़ा छोड़ रहे हैं-जैसे झूठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना हो। अब कह रहे हैं महिलाओं को ₹3000 देंगे, 2027 में नौकरी व टिकट देंगे।
उन्होंने आगे लिखा कि, जिसने गुंडों अपराधियों माफियाओं दंगाइयों का संरक्षण किया और आतंकियों तक के केस वापस लिए, वही स्त्री सम्मान योजना का ढोंग बंद करो। जब सत्ता थी तब अत्याचार, अब फर्जी PDA की तरह फर्जी वादों की भरमार। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता समाजवादी ठग विद्या पहचान चुकी है।
सपा अब ‘समाप्त वादी पार्टी’ बन चुकी है।
2047 तक सत्ता में आने की उम्मीद नहीं, फिर भी अखिलेश जी रोज़ नया शिगूफ़ा छोड़ रहे हैं — जैसे झूठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना हो!
अब कह रहे हैं महिलाओं को ₹3000 देंगे, 2027 में नौकरी व टिकट देंगे!
जिसने गुंडों अपराधियों माफियाओं दंगाइयों का…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 22, 2025
पढ़ें :- योगी सरकार ने नौ साल में एक भी यूनिट बिजली का नहीं किया उत्पादन , केवल बढ़ाया है बिजली का बिल : अखिलेश यादव
दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी में महिलाओं को विशेष सम्मान मिलता रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने संगठन में उन्हें महत्व दिया था। उनका मानना था कि स्त्री की तरक्की से समाज और राष्ट्र की तरक्की होती है। समाजवादी सरकार में ‘‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना‘‘ आधी आबादी को सम्मान देने के लिए शुरू की जाएगी। प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रूपये देने की व्यवस्था की जाएगी। कन्या विद्याधन से लड़कियों की शिक्षा को विस्तार मिला था। 20 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा गया था।