1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Spinal Pain: रीढ़ की हड्डी में दर्द से रहते हैं परेशान तो इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा आराम

Spinal Pain: रीढ़ की हड्डी में दर्द से रहते हैं परेशान तो इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा आराम

कुछ लोग रीढ़ की हड्डी में दर्द से परेशान रहते हैं। रीढ़ शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए इसका खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। अगर किसी को रीढ़ की हड्डी की दिक्कत होती है तो बैठने या खड़े होने के दौरान हमेशा अपनी पीठ सीधी रखें।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुछ लोग रीढ़ की हड्डी में दर्द से परेशान रहते हैं। रीढ़ शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए इसका खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। अगर किसी को रीढ़ की हड्डी की दिक्कत होती है तो बैठने या खड़े होने के दौरान हमेशा अपनी पीठ सीधी रखें।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

अपने कंधों को पीछे की ओर रखें और अपने पेट की मांसपेशियों को सिकुड़ें। कुर्सी पर बैठते समय अपने पैरों को जमीन पर रखें।हवा में लटकाकर या एक पर एक पैर चढ़ाकर न बैंठने से बचें।

रीढ़ की हड्डी के आस पास की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए योग, स्विमिंग और एक्सरसाइज जरुर करें। एक्सरसाइज करने से पहले वार्म अप जरुर करें।
रीढ़ की हड्डी में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अपना वजन नियंत्रित रखें।

क्योंकि वजन अधिक होने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ सकता है।
अच्छी नींद लेने से रीढ़ की हड्डी को आराम मिलता है और सेहत भी अच्छी रहती है। रीढ़ की हड्डी में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अच्छे गद्दे का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे आरामदायक गद्दे और ताकिये का इस्तेमाल करें।

भारी वस्तुओं को उठाने के लिए अपने घुटनों का उपयोग करें, अपनी पीठ को सीधा रखें और अपनी मांसपेशियों का उपयोग करें। एक बार में बहुत अधिक वजन उठाने से बचें। तनाव कम लें। क्योंकि तनाव रीढ़ की हड्डी की समस्याओं का कारण बन सकता है। तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान या गहरी सांस लेने के व्यायाम करें।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...