1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. spring season Health : बसंत ऋतु में खान पान पर रखें ध्यान,सुपाच्य और पौष्टिक भोजन करना चाहिए

spring season Health : बसंत ऋतु में खान पान पर रखें ध्यान,सुपाच्य और पौष्टिक भोजन करना चाहिए

आयुर्वेद में ऋतु के अनुसार आहर लेने के बारे में बताया गया है। आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए ऋतुचर्या (मौसम के अनुसार जीवनशैली और आहार) का पालन अत्यंत आवश्यक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

spring season Health : आयुर्वेद में ऋतु के अनुसार आहर लेने के बारे में बताया गया है। आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए ऋतुचर्या (मौसम के अनुसार जीवनशैली और आहार) का पालन अत्यंत आवश्यक है। यह शरीर के दोषों (वात, पित्त, कफ) को संतुलित रखता है। आयुर्वेद के अनुसार, 6 ऋतुओं में आहार का वर्गीकरण किया गया है।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

जहां वसंत ऋतु में स्वस्थ रहने के लिए भरपूर धूप से विटामिन डी प्राप्त करना और बाहरी गतिविधियों को बढ़ाना जरूरी है। वहीं बसंत ऋतु में कफ और पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। जौ, चना, मूंग दाल, हरी सब्जियां (लौकी, परवल, पालक), नीम की कोपलें, और अदरक-शहद का सेवन करें। 1mg तले हुए, मीठे, खट्टे और ठंडे पदार्थों से बचें, और रात 8 बजे तक भोजन कर लें।

इसी प्रकार इस ऋतु में पुराना गेहूं, जौ, चना, और बाजरा के सेवन करने की बात कही गई है। अदरक, लहसुन, काली मिर्च, हींग, जीरा, और हल्दी का उपयोग करें। हरी सब्जियां जैसे करेला, लौकी, परवल, मेथी, बथुआ, और मूली खाएं। सुबह जल्दी उठकर कड़वे नीम की नई कोपलों को काली मिर्च के साथ चबाना स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है।
इन सुझावों को अपनाकर आप इस मौसम में स्वस्थ और कफ-मुक्त रह सकते हैं।

 

 

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...