1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lanka Floods and landslides : श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण स्कूल बंद , 10 लोगों की मौत और 6 अन्य लापता

Sri Lanka Floods and landslides : श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण स्कूल बंद , 10 लोगों की मौत और 6 अन्य लापता

द्वीप राष्ट्र श्रीलंका के कई हिस्सों में भारी बारिश से  भूस्खलन के कारण आई बाढ़ की वजह से सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sri Lanka Floods and landslides : द्वीप राष्ट्र श्रीलंका के कई हिस्सों में भारी बारिश से  भूस्खलन के कारण आई बाढ़ की वजह से सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ और बारिश संबंधी अन्य घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग लापता हैं। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर फैसला मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

पढ़ें :- West Asia Crisis: अमेरिकी वायुसेना का KC-135 रिफ्यूलिंग टैंकर विमान पश्चिमी इराक में ​क्रैश, विमान में सवार छह क्रू सदस्य में से चार की मौत

द्वीप राष्ट्र में रविवार से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है, घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया है और अधिकारियों को एहतियात के तौर पर बिजली काटनी पड़ी है।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, रविवार को राजधानी कोलंबो और सुदूर रत्नपुरा जिले में छह लोगों की बहकर डूबने से मौत हो गई। तीन अन्य की मौत तब हुई जब मिट्टी के टीले उनके घरों पर गिर गए और एक व्यक्ति की मौत तब हुई जब उस पर पेड़ गिर गया। रविवार से छह लोग लापता हैं। खबरों के अनुसार, केंद्र ने एक बयान में कहा कि सोमवार तक 5,000 से अधिक लोगों को निकासी केंद्रों में ले जाया गया तथा 400 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए।

पीड़ितों को बचाने तथा प्रभावित लोगों को भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए नौसेना और सेना के जवानों को तैनात किया गया है ।

श्रीलंका मई के मध्य से ही भारी मानसूनी बारिश के कारण खराब मौसम की स्थिति से जूझ रहा है। इससे पहले, तेज़ हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए थे, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई थी।

पढ़ें :- सुप्रीम लीडर की हत्या हुई, स्कूली बच्चे मारे गए लेकिन तब पीएम मोदी की तरफ़ से एक शब्द तक नहीं आया...ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत पर बोले संजय सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...