1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पेर‍िस ओलंप‍िक में खेलने के लिए स्टार ख‍िलाड़ी ने कटवा ली उंगली; नहीं बचा था कोई दूसरा रास्ता!

पेर‍िस ओलंप‍िक में खेलने के लिए स्टार ख‍िलाड़ी ने कटवा ली उंगली; नहीं बचा था कोई दूसरा रास्ता!

Paris Olympics 2024 Matt Dawson: दुनियाभर में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी मेहनत और खेल प्रति जुनून के लिए युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। इन खिलाड़ियों में एक नाम और जुड़ गया है, जो ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के खिलाड़ी मैट डॉसन (Matt Dawson) हैं। वह अपने एक साहसी कदम के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Olympics 2024 Matt Dawson: दुनियाभर में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी मेहनत और खेल प्रति जुनून के लिए युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। इन खिलाड़ियों में एक नाम और जुड़ गया है, जो ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के खिलाड़ी मैट डॉसन (Matt Dawson) हैं। वह अपने एक साहसी कदम के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं।

पढ़ें :- भारत से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान टीम में आया भूचाल, बाबर आजम-शाहीन आफरीदी होंगे टीम से बाहर!

दरअसल, 30 वर्षीय खिलाड़ी मैट डॉसन ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपनी उंगली का एक हिस्सा कटवा दिया। डॉसन के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (Ring Finger) हाल ही में टूट गयी थी, जिससे उनके ओलंप‍िक खेलना मुश्किल लग रहा था। ऐसे में डॉसन ने डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद टूटी हुई उंगली के ऊपरी हिस्सा कटवा लिया। इसके बाद उन्होंने इस सप्ताह सर्जरी करवा ली है।

एक चैनल से बातचीत में डॉसन ने कहा कि उन्होंने उस समय प्लास्टिक सर्जन के साथ मिलकर न केवल पेरिस में खेलने के लिए, बल्कि उसके बाद के जीवन के लिए भी फैसला लिया। उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प यह था कि वह अपनी उंगली के ऊपरी हिस्से को कटवा दें, यह उनके लिए एक चुनौती थी।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम 27 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत करेगी। इस बार ओलंपिक गेम्स का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होना है।

पढ़ें :- सपा कालपी के अध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने नेता जी मुलायम सिंह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...