Dhirendra Shastri's Controversial remarks : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपनी टिप्पणी को लेकर फिर एक बार विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उन पर प्रभु राम से तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करने का आरोप लग रहे हैं। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भगवान कृष्ण को टेढ़ा बता रहे हैं और उनकी मुद्रा का मज़ाक उड़ाते नजर आए हैं।
Dhirendra Shastri’s Controversial remarks : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपनी टिप्पणी को लेकर फिर एक बार विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उन पर प्रभु राम से तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करने का आरोप लग रहे हैं। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भगवान कृष्ण को टेढ़ा बता रहे हैं और उनकी मुद्रा का मज़ाक उड़ाते नजर आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी में श्रीराम कथा का है। इस दौरान मंच पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने प्रभु राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना कर दी। उन्होंने कृष्ण की मुद्रा और वृन्दावन को टेढ़ा बताया। वह यहीं नहीं रुके, बल्कि श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े गोवर्धन पर्वत को उठाने और बांसुरी बजाने को आसान बताया। वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं- “तु्म्हारे ठाकुर जी हर फोटो में इधर-उधर देखते नजर आते हैं। खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े- पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लचकाएं, फिर टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं, जबकि हमारे वाले तो खड़े भी एकदम सीधे होते हैं। उनका नाम भी सीधा, दिखते भी सीधे और चलते भी सीधे। तुम्हारे वाले का नाम भी टेढ़ा, दिखते भी टेढ़े और चलते भी टेढ़े। हमारे भगवान का धाम भी एकदम सीधा- आयोध्या और तुम्हारे वाले का वृंदावन।’
धीरेंद्र शास्त्री ने गाते हुए ये भी कहा, ”बंसी का बजाना तो खेल भी है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं है। जितने ठाकुर जी वाले बैठे हैं, आज तो ठाकुर जी की भी जय-जयकार हो रही है। तुम्हारे ठाकुर जी बंसी बजाते हैं, ये कोई बड़ी बात थोड़े ही है।” बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने श्रीराम कथा के मंच पर बांसुरी बजा रहे कलाकार की ओर इशारा करते हुए कहा, ”बंसी तो ये भी बजा लेते हैं, बजाओ भैय्या।”
शास्त्री ने कथा में बैठे भक्तों से पूछा कि भगवान राम वाले कितने लोग बैठे हैं, आज तुमलोग फूले नहीं समाओगे… तुम कहोगे कि हमारे वाले तो गाय चराते हैं। गैय्या तो कोई भी चरा लेगा।” गाते वह आगे कहते हैं- ”गायों को चराना तो खेल भी है, बंदरों को नचाना खेल नहीं… तुम कहोगे कि हमारे वाले तो पर्वत उठा लेते हैं, ये कोई बड़ी बात है क्या? हमारे वाले भगवान के चेला ने तो पूरा पर्वत ही उड़ा दिया।”
भाजपा के इशारे पर धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा बयान दिया है
प्रधानमंत्री जी इसी ड्रामेबाज धीरेन्द्र शास्त्री के यहां पहुंचे थे और इसे संत बताया था
ये धीरेंद्र शास्त्री भाजपा के इशारे पर अक्सर विवादित बयानबाजी करता है और अक्सर भाजपा का चुनाव प्रचार करता हैपढ़ें :- कांग्रेस, बोली-पहले प्रभु राम के चढ़ावे की चोरी और अब हनुमान जी का अपमान, यही है BJP का असली चेहरा
अब इस धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान कृष्ण में भेद कर दिया है
भगवान कृष्ण के बारे में अनर्गल टिप्पणियां ये धीरेंद्र शास्त्री भाजपा के इशारे पर कर रहा है जिससे भाजपा को चुनावी लाभ राम जी के नाम पर मिल जाए और जो भगवान राम का चढ़ावा चंदा भाजपा ने चुराया है वो बात दब जाए
भाजपा का धर्म सनातन विरोधी चेहरा सामने आ चुका है, भाजपा के ये कारिंदे जो अब तक समाज में हिंदू मुसलमान के नाम का जहर बेच रहे थे वे अब भगवान में भेद का जहर बेचना शुरू कर दिए हैं
धर्म और ईश्वरीय सत्ता का ऐसा नाश और ह्रास पहले की किसी सरकार में नहीं हुआ जितना भाजपा सरकार में हुआ है और ये बेहद शर्मनाक, निर्लज्जतापूर्ण तथा एक आपराधिक कृत्य है
भाजपा और भाजपाई संघी इस मानसिकता, गलतबयानी और शर्मनाक सोच के जिम्मेदार हैं
पढ़ें :- अयोध्या पहुंचे बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- संतों और मंदिर पर से लोगों की श्रद्धा घटाने का चल रहा है षड्यंत्र, कुछ कालनेमि लोग सक्रिय
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) November 2, 2026
हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि हम ठाकुर जी के विरोधी हैं। हम उनके बिल्कुल भी विरोधी नहीं हैं, विनोद की बात आ गई जो हमने कह दिया। लेकिन, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की टिप्पणी सुर्खियों में है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि हिंदू एकता की बात करने वाले किसी कथावाचक की ऐसी भाषा कितनी उचित है। उन पर प्रभु राम और भगवान कृष्ण की तुलना करने का आरोप लग रहा है। फिलहाल, इस वीडियो को लेकर अभी तक धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कोई सफाई नहीं आयी है।