1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. अचानक फड़कने लगी हैं आंखे तो समझ जाइएं हो सकती हैं ये परेशानी, फॉलो करें ये ट्रिक

अचानक फड़कने लगी हैं आंखे तो समझ जाइएं हो सकती हैं ये परेशानी, फॉलो करें ये ट्रिक

इसके अलावा अगर आपकी आंखें फड़क रही है तो 30 सेकेंड तक पलकों को झपकाते रहे। आंखों के फड़कने से निजात पाने के लिए आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुछ लोग आंख फड़कना (blink of an eye) बेहद अशुभ मानते है। कुछ लोगो का ऐसा मानना होता कि अगर किसी की आंख फड़क रही हैं तो इसका मतलब कोई अशुभ संकेत होता है। यानि कुछ बुरा होगा। पलकों का फड़कना, मसल्स की स्वभाविक क्रिया है। जिसका मुख्य कारण स्ट्रेस होता है।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

इसके अलावा आंखों पड़ने वाला जोर, थकान, सूखी आंखे, डिहाइड्रेश और अत्यधिक शराब पीना भी हो सकता है। कुछ उपायों से आप आंखों के फड़कने को ठीक कर सकते है। इलेक्ट्रनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल या कम्प्यूटर पर अधिक काम करने से आंख फड़क सकती है। एल्कोहल या स्मोकिंग का अधिक सेवन करने से भी आंख फड़कने (blink of an eye) लगती है।

इसके अलावा कॉफी,चाय का अधिक सेवन, अधिक सोचना, टेंशन लेना और डिप्रेशन की समस्या की वजह से आंख फड़कने (blink of an eye) लगती है। आंख को फड़कने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जितना हो सके उतनी जोर से आंखों को बंद कर लें।

फिर आंखों को खोल कर जिता हो पाएं फैलाएं। इस क्रिया को तब तक करें जब तक आंखों से आंसू न निकल जाए।ध्यान रहे अगर आपको इस दौरान तेज दर्द हो तो इसे न करें। इसके अलावा आंखों पर मसाज करने से भी आंखों को फड़कने से छुटकारा मिल सकता है।

इसके लिए अपनी मध्यमा उंगली की हेल्प से निचली पलक की गोलाई में मसाज करें। खासकर जो आंख फड़क रही है उसकी पलक पर लगभग 30 सेकेंड तक मसाज करें। इसके अलावा अगर आपकी आंखें फड़क (blink of an eye) रही है तो 30 सेकेंड तक पलकों को झपकाते रहे। आंखों के फड़कने से निजात पाने के लिए आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...