1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कोर्ट ने ​बागियों से अपना जवाब देने को कहा

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कोर्ट ने ​बागियों से अपना जवाब देने को कहा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में टीएमसी (TMC) की करारी हार के बाद पार्टी छोड़कर एनसीपीआई (NCPI) का दामन थामने वाले सांसदों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने नोटिस जारी किया है। अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख करते हुए मांग की थी कि लोकसभा अध्यक्ष को 20 बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने को लेकर जल्द फैसला करने का अनुरोध किया था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में टीएमसी (TMC) की करारी हार के बाद पार्टी छोड़कर एनसीपीआई (NCPI) का दामन थामने वाले सांसदों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने नोटिस जारी किया है। अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख करते हुए मांग की थी कि लोकसभा अध्यक्ष को 20 बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने को लेकर जल्द फैसला करने का अनुरोध किया था। सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) , जस्टिस जॉयमाल्या बागची (Justice Joymalya Bagchi) और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने बागी सांसदों से अपना जवाब देने को कहा है।

पढ़ें :- CJI विवाद के बाद अब उमर खालिद की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, NLSIU यूनिवर्सिटी फिर सुर्खियों में

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में ऐसा ही एक और मामला अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय और लोकसभा महासचिव को भी नोटिस जारी करने की मांग की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने इससे इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उनकी तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में इसी तरह के एक और मामले की सुनवाई चल रही है। शिवसेना (UBT) ने अपने 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  का रुख किया था। इस याचिका पर जस्टिस पीए नरसिम्हा और आलोक अराधे की बेंच सुनवाई कर रही है।

यह है बागीं सांसदों की पूरी लिस्ट

काकोली घोष दस्तीदार

शताब्दी रॉय

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

बापी हलदरसायोनी घोष

खलीलुर्रहमान

अबू ताहिर खान

यूसुफ पठान

मिताली बैग

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी पर गंभीर, केंद्र-राज्य सरकारों से मांगा जवाब

डॉ शर्मिला सरकार

प्रसून बंद्योपाध्याय

जगदीश बर्मा बसुनिया

असित कुमार मल

अरूप चक्रवर्ती

रचना बनर्जी

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने की मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई? कॉकरोच को 5 लाख की मिली नोटिस देख भड़के CJI

माला रॉय

कालीपद सोरेन

दीपक अधिकारी

जून मालिया

पार्थ भौमिक

अयोग्यता की कार्रवाई में देरी को चुनौती बनर्जी ने अपनी याचिका में सांसदों के खिलाफ शुरू की गई अयोग्यता की कार्यवाही पर फैसला लेने में कथित देरी को चुनौती दी है। तृणमूल नेता ने लोकसभा अध्यक्ष को संविधान के दलबदल विरोधी प्रावधानों के अनुसार अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर फैसला लेने के लिए निर्देश का अनुरोध किया है। उन्होंने इससे पहले 20 सांसदों के खिलाफ अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की थीं और बाद में लोकसभा अध्यक्ष से इनका जल्द निपटारा करने का अनुरोध किया था।

लोकसभा अध्यक्ष से मिले थे बनर्जी खबरों के मुताबिक, इस मुद्दे पर बनर्जी ने 27 जुलाई को लिखित रूप से याद दिलाने के बाद 12 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) से मुलाकात भी की थी। यह विवाद तृणमूल के संसदीय दल में हुई बगावत के बाद सामने आया है। तृणमूल के 20 लोकसभा सांसदों ने घोषणा की थी कि वे त्रिपुरा स्थित राजनीतिक संगठन नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए हैं या उसके साथ विलय कर लिया है। साथ ही उन्होंने लोकसभा में अलग दल के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया था।

पढ़ें :- नाबालिग पत्नी से निकाह के 4 दिन तक फिजिकल हुआ शौहर, केरल हाई कोर्ट ने कहा- शरीयत POSCO का कवच नहीं

दल बदल कानून का भरोसा तृणमूल का कहना है कि इन सांसदों ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीता था और किसी अन्य राजनीतिक संगठन के साथ जुड़ने का उनका फैसला पार्टी की सदस्यता स्वेच्छा से छोड़ने के समान है। ऐसे में दलबदल विरोधी कानून के तहत वे अयोग्य ठहराए जा सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...