1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नसें खिंच रही हैं और भाजपा दर्द को हो रहा है, दोनों का क्या संबंध है?

सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नसें खिंच रही हैं और भाजपा दर्द को हो रहा है, दोनों का क्या संबंध है?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के तरफ से शुक्रवार को लगाए गए वोट चोरी के नए आरोपों पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate)  ने कहा कि सभी को सतर्क रहना चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के तरफ से शुक्रवार को लगाए गए वोट चोरी के नए आरोपों पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate)  ने कहा कि सभी को सतर्क रहना चाहिए। बिहार में चुनाव आयोग (Election Commission) के फॉर्म 6 के ज़रिए 4 लाख नाम सार्वजनिक किए गए हैं।

पढ़ें :- राहल गांधी, बोले-सस्ती शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा व सम्मानजनक रोज़गार की लड़ाई को ताक़त देगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, जुड़ने की अपील

सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate)  ने कहा कि पहली बार वोट देने वाले 27 फीसदी मतदाता 20 साल से कम उम्र के हैं। 100 साल का बुज़ुर्ग पहली बार मतदाता बन रहा है। इसमें भाजपा की संलिप्तता उजागर हो गई है। सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate)  ने कहा कि कल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग (Election Commission) से सारे सवाल पूछे थे। तो भाजपा किस बात से इतनी परेशान है? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar)  की नसें खिंच रही हैं, और भाजपा को दर्द हो रहा है। इस मामले से भाजपा का क्या संबंध है? अगर वे इसमें शामिल नहीं हैं, तो उन्हें भी हमारे साथ मिलकर कहना चाहिए कि अगर कुछ गलत हो रहा है, तो उसकी जांच होनी चाहिए।

अडानी को सिर्फ दो मामलों में राहत मिली है,अभी 22 मामले लंबित हैं, जिनमें वो गंभीर आरोपों से घिरे हुए हैं

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कहा कि एक झूठा नैरेटिव सेट किया जा रहा है, जैसे अडानी सभी आरोपों से बरी हो गए हों, लेकिन सच ये है कि अडानी को सिर्फ दो मामलों में राहत मिली है। अभी 22 मामले लंबित हैं, जिनमें वो गंभीर आरोपों से घिरे हुए हैं। इस झूठे नैरेटिव का पूरा सच सुनिए।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने Gen Z से की अपील, बोले- हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी, ऐसी बने हुंकार जिसे अनसुना करना हो नामुमकिन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...