1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुप्रिया श्रीनेत ने ​निशिकांत दुबे को कहा-“बुड़बक” तो BJP सांसद बोले-जाहिल प्रवक्ता बरबाद करने के लिए काफ़ी

सुप्रिया श्रीनेत ने ​निशिकांत दुबे को कहा-“बुड़बक” तो BJP सांसद बोले-जाहिल प्रवक्ता बरबाद करने के लिए काफ़ी

भाजपा सांसद ने कहा कि, देश के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन, जब वह रिटायर होते हैं तो उन्हें सूडान का राज्यपाल बना दिया जाता है। वीएस रमादेवी जब रिटायर होती हैं तो उन्हें हिमाचल का गवर्नर बना देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीएन शेषन जब रिटायर होते हैं उन्हें अहमदाबाद में बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार के रूप में उतार देते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र मंगलवार को चुनाव सुधार पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर जवाब दिया। राहुल गांधी ने आरएसएस पर देश की सभी संस्थाओं और चुनाव आयोग पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों पर भी सवाल उठाया था। इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये चुनाव आयोग की बात करते हैं।

पढ़ें :- वर्तमान बजट अख़बारों की सुर्ख़ी बटोरने वाला ज्यादा और 'अच्छे दिन’ की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है : मायावती

भाजपा सांसद ने कहा कि, देश के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन, जब वह रिटायर होते हैं तो उन्हें सूडान का राज्यपाल बना दिया जाता है। वीएस रमादेवी जब रिटायर होती हैं तो उन्हें हिमाचल का गवर्नर बना देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीएन शेषन जब रिटायर होते हैं उन्हें अहमदाबाद में बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार के रूप में उतार देते हैं।

भाजपा सांसद के इस बयान के वीडियो को शेयर करते हुए सुप्रिया श्रीनेता ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, डिग्री दूबे, फेक डिग्री की तरह-सदन में फेक वक्तव्य भी देते हैं! देश के पहले चुनाव कमिश्नर सुकुमार सेन के रिटायर होने पर कांग्रेस ने उन्हें सूडान का राज्यपाल नहीं बनाया था। उन्हें सूडान ने 1953 में अपने पहले चुनाव कराने के लिए बुलाया था। बुड़बक, अंतर तो बूझते हो ना?

पढ़ें :- संजय सिंह का अमेरिकी ट्रेड पर बड़ा बयान, बोले- मोदी ने किसानों के डेथ वारंट पर किया हस्ताक्षर, हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों?

वहीं, सुप्रिया श्रीनेत के इस बयान पर भाजपा सांसद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, बुडबक कांग्रेस सूडान में चुनाव आयोग को 1953 में गवर्नर ही बोलते थे, रिटायर होने के बाद सुकुमार सेन को राहुल गांधी जी वर्दमान सरकारी विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था 1960 में। जाहिल प्रवक्ता बरबाद करने के लिए काफ़ी है।

 

पढ़ें :- यूपी बजट पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह सरकार की विदाई वाला बजट, बेरोजगार और किसानों के लिए कुछ नहीं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...