1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वदेशी अब केवल खादी तक सीमित नहीं, बल्कि भारत की दिनचर्या का बन गया है पाठ: सीएम योगी

स्वदेशी अब केवल खादी तक सीमित नहीं, बल्कि भारत की दिनचर्या का बन गया है पाठ: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, बापू के सपने को साकार करने के लिए 'स्वदेशी' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और दुनिया के लिए एक मॉडल बन रहा है और भारत की ताकत का अहसास करा रहा है। स्वदेशी...अब केवल खादी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वदेशी भारत की दिनचर्या का पाठ बन गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जनपद गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, सत्य और अहिंसा की क्या ताकत होती है, देश की आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में चला भारत का स्वाधीनता आंदोलन इस बात की गवाही देता है। पूरी दुनिया के लिए यह शोध और उत्सुकता का कारण भी बना हुआ है।

पढ़ें :- Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर 26 और 27 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, बापू के सपने को साकार करने के लिए ‘स्वदेशी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और दुनिया के लिए एक मॉडल बन रहा है और भारत की ताकत का अहसास करा रहा है। स्वदेशी…अब केवल खादी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वदेशी भारत की दिनचर्या का पाठ बन गया है।

पढ़ें :- Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर हो सकती है दो दिन की छुट्टी, जल्द हो सकता है आदेश जारी!

गांधी जी की इस पावन जयंती के अवसर पर खादी में यूपी सरकार ने 25% की छूट आज से प्रारंभ की है। हम खादी के साथ-साथ हर स्वदेशी वस्तु का क्रय करें, पर्व व त्योहारों में अपने मित्रों को, परिवारजनों को, शुभचिंतकों को उसका उपहार दें। इसके साथ ही कहा, भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन कोई भारत पर युद्ध थोपेगा तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...