1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 WC 2026 : ICC ने बांग्लादेश को फिर दिया अल्टीमेटम, ‘भारत में खेलो या बाहर होने’ पर एक दिन में लो फैसला

T20 WC 2026 : ICC ने बांग्लादेश को फिर दिया अल्टीमेटम, ‘भारत में खेलो या बाहर होने’ पर एक दिन में लो फैसला

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत से पहले हुए विवाद के लिए आईसीसी बोर्ड की आज बैठक हुई। इसमें बांग्लादेश (Bangladesh) को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्हें बहुमत के आधार पर भारत में खेलो या बाहर होने का अल्टीमेटम दिया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत से पहले हुए विवाद के लिए आईसीसी बोर्ड की आज बैठक हुई। इसमें बांग्लादेश (Bangladesh) को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्हें बहुमत के आधार पर भारत में खेलो या बाहर होने का अल्टीमेटम दिया गया है।

पढ़ें :- RCB के बिकने पर विजय माल्या का आया रिएक्शन, कहा- मेरे जिस निवेश का मजाक उड़ाया था वो आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया

ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से बांग्लादेश सरकार को यह बताने के लिए कहा है कि अगर बांग्लादेश 2026 टी20 विश्व कप में अपने मैच खेलने के लिए भारत जाने से मना करता रहता है, तो उसकी जगह टूर्नामेंट में दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा। यह फैसला वोटिंग के बाद लिया गया, जिसमें आईसीसी (ICC) बोर्ड के ज्यादातर सदस्य रिप्लेसमेंट के पक्ष में थे। बीसीबी (BCB) को भारत में खेलने के अपने रुख पर आईसीसी को जवाब देने के लिए एक और दिन का समय दिया गया है।

इस विवाद की शुरुआत मुंबई इंडियंस द्वारा बांग्लादेश के स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद हुई। इसके बाद सुरक्षा और टीम माहौल को लेकर बांग्लादेश में नए स्वर उभरे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत यात्रा पर सुरक्षा आशंका जताते हुए कहा कि टीम को श्रीलंका में खेलना चाहिए। उनकी मांग यह थी कि बांग्लादेश को ग्रुप सी से हटाकर ग्रुप बी में भेजा जाए, क्योंकि ग्रुप बी के मैच श्रीलंका में खेले जा रहे हैं।

मौजूदा शेड्यूल में बांग्लादेश अपने लीग मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेलेगा। बांग्लादेश टीम का पहला मुकाबला सात फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम अपने दो और ग्रुप मैच कोलकाता में खेलेगी और अंतिम मैच मुंबई में होगा।

इस बीच, बोर्ड अधिकारियों के बयान भी विवाद में घी डालने जैसे साबित हुए। नजरुल इस्लाम ने इस मामले पर अपने ही खिलाड़ियों को घेर लिया, जिससे वहां के खिलाड़ी नाराज हो गए और अपने ही बोर्ड के खिलाफ बगावत शुरू कर दी।

पढ़ें :- रोहित शर्मा या विराट कोहली, बतौर ओपनर किसका स्ट्राइक रेट और रिकॉर्ड बेहतर? आईपीएल के आंकड़ें देखकर चौंक जाएंगे

हालांकि, बीसीबी के हस्तक्षेप के बाद और नजरुल के एक पद से इस्तीफे के बाद मामला कुछ शांत हुआ। हालांकि, बीसीबी की अकड़ नहीं गई और वह अभी भी अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।  नतीजतन, मीडिया में अटकलों का सिलसिला और तेज हो गया।

क्या स्कॉटलैंड तैयार बैकअप? बीबीसी की रिपोर्ट क्या कहती है

रिपोर्ट्स सामने आईं कि अगर बांग्लादेश भाग नहीं लेता है, तो स्कॉटलैंड को विश्व कप में मौका मिल सकता है, लेकिन बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बातचीत नहीं की है और क्रिकेट स्कॉटलैंड ने भी आईसीसी से कोई चर्चा न होने की पुष्टि की है। यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा विकल्प देखा जा रहा है। साल 2009 में जब जिम्बाब्वे ने इंग्लैंड में हुए टी20 विश्व कप से हटने का निर्णय लिया था, तब स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था। यदि बांग्लादेश अंतिम समय तक भारत जाने से इनकार करता है, तो उसकी जगह रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। आईसीसी फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...