1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, स्टार तेज गेंदबाज प्रैक्टिस के दौरान चोटिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, स्टार तेज गेंदबाज प्रैक्टिस के दौरान चोटिल

India vs South Africa : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत को अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इस स्टेज में सभी टीमों के लिए हर एक मैच जीतना काफी अहम होगा। इस बीच, मेजबान टीम के फैंस के लिए टेंशन बढ़ाने वाली खबर है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चोट लगी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत' बुमराह हैं गेम चेंजर

जानकारी के अनुसार, नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के तेज तर्रार शॉट से मोहम्मद सिराज चोटिल हुए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिराज को घुटने पर चोट लगी थी। वह दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद सिराज लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हैं कि सिराज की चोट कितनी गंभीर है। फैंस उम्मीद करेंगे कि वह ठीक हों।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले वार्मअप मैच में हर्षित राणा चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। फिर बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज को आखिरी समय में स्क्वॉड में शामिल किया था। उन्हें टीम में बैकअप तेज गेंदबाज के तौर पर रखा गया है। बुमराह के बीमार होने पर सिराज को यूएसए के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। इस मैच में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...