1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘भाजपा के अंदर ब्राह्मण समुदाय खुद को किनारे और कमजोर महसूस कर रहा…’ अजय राय का भाजपा विधायकों की बैठक पर बड़ा दावा

‘भाजपा के अंदर ब्राह्मण समुदाय खुद को किनारे और कमजोर महसूस कर रहा…’ अजय राय का भाजपा विधायकों की बैठक पर बड़ा दावा

BJP's Brahmin MLAs Meeting: लखनऊ में कथित तौर पर भाजपा के दर्जनभर ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। यह बैठक कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर संपन्न हुई। हालांकि, इस बैठक को बस एक सहभोज नाम दिया गया है। इस बीच, कांग्रेस ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि भाजपा के अंदर ब्राह्मण समुदाय खुद को किनारे और कमजोर महसूस कर रहा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP’s Brahmin MLAs Meeting: लखनऊ में कथित तौर पर भाजपा के दर्जनभर ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। यह बैठक कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर संपन्न हुई। हालांकि, इस बैठक को बस एक सहभोज नाम दिया गया है। इस बीच, कांग्रेस ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि भाजपा के अंदर ब्राह्मण समुदाय खुद को किनारे और कमजोर महसूस कर रहा है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कथित तौर पर भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा, “मेरा मानना ​​है कि यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर ब्राह्मण समुदाय खुद को किनारे और कमजोर महसूस कर रहा है। इसी वजह से उन्हें इकट्ठा होकर मीटिंग करने की ज़रूरत महसूस हो रही है। मैं यह कहना चाहता हूं कि अब उन्हें वहां सम्मान नहीं मिल रहा है। भाजपा में जिस तरह से काम हो रहा है और जैसा माहौल बनाया गया है, उससे ब्राह्मण खुद को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ महसूस कर रहे हैं, और ब्राह्मण समुदाय का सम्मान, जिसने भाजपा को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है, अब नहीं रहा।”

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विधायक पीएन पाठक के आवास पर हुई भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक में पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई विधायक शामिल थे। इस बैठक में देवरिया से विधायक शलभमणि त्रिपाठी, मिर्जापुर से रत्नाकर मिश्रा एवं एमएलसी उमेश द्विवेदी की भी उपस्थिति रही।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...