1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कभी मस्जिद, मजार और बाबरी मस्जिद के चंदे पर बात नहीं करती : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कभी मस्जिद, मजार और बाबरी मस्जिद के चंदे पर बात नहीं करती : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

समाजवादी पार्टी और विपक्ष का एजेंडा है की हमारे मठ मंदिरो को हमारे देव स्थानों को, हमारे साधु संतो को अपमानित करने का एजेंडा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी चलाती है.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- प्रबंधक एवं शिक्षक सम्मेलन के एक कार्यक्रम में शामिल होने केबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह मुरादाबाद पहुचे. उन्होंने भाजपा की प्रदेश नव गठित टीम को बधाई दी. उन्होंने राम मंदिर चंदे के चोरी के सवाल पर कहां की सरकार इस मामले में विधि संबध कार्यवाही करेगी, लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मठ मंदिरो, हमारे देव स्थानों को अपमानित करने का एजेंडा चला रहे है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कभी भी मस्जिद, जरात और बाबरी मस्जिद में जो चंदा आया उस पर बात नहीं करती है.

पढ़ें :- जिसका अपने वचन-व्यवहार पर नियंत्रण नहीं वो प्रदेश पर क्या नियंत्रण करेगा...अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना

राम मंदिर चंदे चोरी मामले में क्या बोले चौधरी भूपेंद्र सिंह :- SIT गठित की गयी है और SIT ने जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सोंपी है. परिक्षण करके सरकार विधि संबध कार्यवाही होगी वह करेगी. समाजवादी पार्टी और विपक्ष का एजेंडा है की हमारे मठ मंदिरो को हमारे देव स्थानों को, हमारे साधु संतो को अपमानित करने का एजेंडा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी चलाती है. कभी भी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी ने मस्जिदों के जरात के चंदे की बात नहीं की, बाबरी मस्जिद के लिए कितना चंदा आया इसकी बात नहीं की. क्यूंकि हिंदू परम्परा और आस्था को कलंकित करना बदनाम करना यह एक एजेंडा है. आपके माध्यम से इस प्रकार का नकरात्मक एजेंडा समाज को भर्मित करने के लिए ना फैलाए.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- राम मंदिर के दान मे चोरी हो रही है, क्लियर डिसीजन नहीं होगा, टाइम टलता जायेगा, कोई नयी घटना हो जायेगी फिर कैमरे उधर चले जायेंगे:- अविमुक्तेश्वरानन्द
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...