1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Viral Kavita Mahto :  साड़ी पहन कर नंगे पाव दौड़ने वाली वायरल कविता महतो का सपना टूटा, हिम्मत को लोग सराह रहे हैं

Viral Kavita Mahto :  साड़ी पहन कर नंगे पाव दौड़ने वाली वायरल कविता महतो का सपना टूटा, हिम्मत को लोग सराह रहे हैं

जिंदगी के भंवर से जूझ रही परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाली कविता महतो का ​आखिकार सपना टूट गया। साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ने वाली कविता झारखंड के रामगढ़ में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में कविता 1600 मीटर की दौड़ में सफल रहीं, लेकिन लॉन्ग जंप और हाई जंप की स्पर्धा में असफल हो गईं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Viral Kavita Mahto : जिंदगी के भंवर से जूझ रही परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाली कविता महतो का ​आखिकार सपना टूट गया। साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ने वाली कविता झारखंड के रामगढ़ में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में कविता 1600 मीटर की दौड़ में सफल रहीं, लेकिन लॉन्ग जंप और हाई जंप की स्पर्धा में असफल हो गईं। जिंदगी की उंचाई को छूने का सपना पल भर में टूट कर चूर चूर हो गया है। वायरल होने के बाद कविता के हौसले को लोग खूब सराह रहे थे। कविता के हिम्मत की लाग दाद दे रहे हैं।

पढ़ें :- 24 साल पुराने गोधरा कांड में दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

कविता दो बच्चों की मां हैं और पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनके लिए होमगार्ड की नौकरी सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की उम्मीद भी थी। लेकिन भर्ती की शारीरिक परीक्षा में एक बाधा ने उनका सपना अधूरा छोड़ दिया।

भर्ती से पहले रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में आयोजित ट्रायल के दौरान कविता साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़ने लगी थीं। उनके पास दौड़ने के लिए जरूरी जूते और खेल के कपड़े नहीं थे। इसी दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया और उनकी आर्थिक स्थिति व संघर्ष की कहानी चर्चा में आ गई।

वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लोगों से मदद भी मिली। डुमरी के विधायक जयराम महतो ने उनके लिए ट्रैकसूट और जूते भेजे। उन्हें मुफ्त शारीरिक प्रशिक्षण की सुविधा भी मिली, ताकि वह भर्ती की तैयारी कर सकें।

कविता की कहानी बताती है कि भर्ती में केवल दौड़ पूरी करना ही काफी नहीं होता, बल्कि हर निर्धारित शारीरिक परीक्षा पास करना जरूरी है। फिलहाल हाई जंप में असफल होने के कारण उनका इस भर्ती में चयन नहीं हो सका है।

पढ़ें :- नींद की झपकी या कुछ और? डिवाइडर से टकराकर 5 बार पलटी कार, देखने वालों के उड़ गए होश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...