1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video-आज़म खान को लेकर गाजियाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंची ED, मीडिया के सवाल करने पर बोले- क्या है बोलने के लिए?

Video-आज़म खान को लेकर गाजियाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंची ED, मीडिया के सवाल करने पर बोले- क्या है बोलने के लिए?

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गाजियाबाद एमपी एमएलए MLA/MP कोर्ट पहुंची है। जहां ईडी (ED) कस्टडी रिमांड (Custody Remand) की मांग कर सकती है। कोर्ट की कार्यवाही और आगे के आदेश पर अब सबकी नजर है। 

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गाजियाबाद एमपी एमएलए MLA/MP कोर्ट पहुंची है। जहां ईडी (ED) कस्टडी रिमांड (Custody Remand) की मांग कर सकती है। कोर्ट की कार्यवाही और आगे के आदेश पर अब सबकी नजर है। 

पढ़ें :- आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड मामले में हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत,सजा को किया निलंबित, जमानत अर्जी की मंजूर

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

 इस दौरान मीडिया को देखकर आजम खान (Azam Khan) ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे उतारा। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कुछ कहना चाहेंगे? इस पर आजम खान (Azam Khan) ने मुस्कुराते हुए कहा,कि बोलने के लिए अब बचा ही क्या है? आजम खान (Azam Khan) का यह अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। अपने बेबाक बयानों और खास अल्फाजों के लिए पहचाने जाने वाले आजम खान (Azam Khan)  कम शब्दों में भी अपनी बात कहने का अलग अंदाज रखते हैं। रविवार की वजह से भीड़भाड़ कम है, लेकिन पुलिस ने कोर्ट को छावनी बना रखा है। बता दें कि शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही बड़े नाटकीय ढंग से ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case)में आज़म ख़ान (Azam Khan) को गिरफ़्तार किया था। दूसरी तरफ ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे हैं। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...