1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में दहशत मचाने वाले तेदुएं को वन विभाग ने दबोचा, तीन दिन पहले हमले में बच्ची की हुई थी मौत

बहराइच में दहशत मचाने वाले तेदुएं को वन विभाग ने दबोचा, तीन दिन पहले हमले में बच्ची की हुई थी मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक मासूम बच्ची पर हमला कर दहशत फैलाने वाले तेंदुएं को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में दबोच लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में में मासूम बच्ची की मौत के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार जुटी थी। शनिवार को सुबह वन विभाग की टीम के हाथ बड़ी सफलता मिली है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक मासूम बच्ची पर हमला कर दहशत फैलाने वाले तेंदुएं को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में दबोच लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में में मासूम बच्ची की मौत के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार जुटी थी। शनिवार को सुबह वन विभाग की टीम के हाथ बड़ी सफलता मिली है। आखिरकार तेंदुए को दबोच लिया गया है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन दिन पहले बहराइच के मोतीपुर थाने के उर्ऱा के मजरे तमोलीपुरवा में खेत में काम करते समय शाम पांच बजे तेदुएं ने हमला कर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। तेदुएं के हमले में बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाने की मांग की थी।

ग्रामीणों की मांग पर कतर्नियाघाट वनविभाघ प्रभाग के ककरहा वन रेंज के वन कर्मियों ने घटनास्थल के पास पिंजरा लगवाया था। पिंजरा लगने के तीसरे दिन शनिवार को बकरी का शिकार करने की लालच में सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

तीन दिन पहले बहराइच के ककरहा रेंज में लगे तमोलियन पुरवां गांव में परिवार के लोगो के साथ केत पर गई बच्ची को घात लगाएं तेंदुआ गन्ने के खेत में खींच ले गया था। खेत में मौजूद ग्रामीण तेंदुए के पीछे हांका लगाते हुए दौड़े तो बच्ची को छोड़कर भाग गया। सीएचसी ले जाते समय बच्ची की मौत हो गई थी।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...