1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. देश में जल्द लागू होंगे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के फ्यूल एफिशिएंसी से जुड़े नए नियम CAFE 3

देश में जल्द लागू होंगे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के फ्यूल एफिशिएंसी से जुड़े नए नियम CAFE 3

देश में बहुत जल्द ही वाहनों को लेकर एक नया नियम लागू होगा। जी हां भारत सरकार फ्यूल एफिशिएंसी से जुड़े नए नियम CAFE 3 (कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी) लागू करने जा रही है। इन नए नियमों का उद्वेश्य सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना नहीं है। बल्कि उन फ्लेक्स फ्यूल कारों को भी प्रोत्साहित करना है जो इथेनॉल मिलाकर चलती हैं।

By Sudha 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में बहुत जल्द ही वाहनों को लेकर एक नया नियम लागू होगा। जी हां भारत सरकार फ्यूल एफिशिएंसी से जुड़े नए नियम CAFE 3 (कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी) लागू करने जा रही है। परिवहन मंत्री के फ्यूल एफिशिएंसी से जुड़े CAFE 3 के नए नियमों का उद्वेश्य सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना नहीं है। बल्कि उन फ्लेक्स फ्यूल कारों को भी प्रोत्साहित करना है जो इथेनॉल मिलाकर चलती हैं। मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार , केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि CAFE यानी कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी नियमों के तहत, कार कंपनियों के पूरे साल में बेचे गए यात्री वाहनों का एवरेज कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन तय सीमा में रहना जरूरी होता है। ये नियम कंपनियों को ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट गाड़ियां बनाने के लिए मजबूर करते हैं। देश में अभी CAFE 2 नियम लागू हैं, जो मार्च 2027 तक मान्य रहेंगे। इसके बाद अप्रैल 2027 से नए CAFE 3 नियम लागू होंगे। इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स फ्यूल दोनों को बराबरी मिलेगी।

पढ़ें :- Modi-Putin Joint Statement : पुतिन,बोले- 'भारत को जारी रहेगी फ्यूल सप्लाई', पीएम मोदी ने कहा- रूसी नागरिकों को मिलेगा फ्री ई-टूरिस्ट वीजा

बतादें कि इस नियम को लागू करने के लिये CAFE 3 ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय, बिजली मंत्रालय और प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के बीच बैठक बीते बुधवार को हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण, लागत, आयात और कृषि के फायदे को ध्यान में रखते हुए हमें देश के हित में ही फैसला लेना है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...