1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की छत गिरी, सात मजदूर घायल

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की छत गिरी, सात मजदूर घायल

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की छत गिरी, सात मजदूर घायल

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर बन रहा पुल सोमवार की आधी रात भर-भराकर गिर गया। पुल पर एक लेन पर काम चल रहा था। इस पर लगभग दो पिलर के बीच छत पड़ी थी। इस हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पढ़ें :- UP weather alert: धूप से मिली राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में कोहरा-शीतलहर की चेतावनी जारी

आधी रात अचानक पुल का छत भरभराकर ढह जाने से श्रमिक योगेश (25) पुत्र पूरन सिंह, योगेश (24) पुत्र मंगल सिंह, प्रेमपाल (27) पुत्र भगवान सिंह, अनिल(29) पुत्र रविन्द्र सिंह, टिंकू सिंह (31) पुत्र भोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा लोनी, सुरेन्द्र भी घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा में भर्ती किया गया। वहीं हादसे के बाद रात में पुल का मलबा हटाया जाने लगा। जानकारी मिलते ही पुरंदरपुर एसओ व फायर ब्रिगेड के अधिकारी वीरसेन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...