1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी जिस तरह अडानी के भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला : सांसद प्रियंका गांधी

पीएम मोदी जिस तरह अडानी के भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला : सांसद प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा सीट से सांसद (Congress General Secretary and MP from Wayanad Lok Sabha seat) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि अडानी महाघोटाले (Adani Mega Scam) पर संसद में चर्चा हो।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा सीट से सांसद (Congress General Secretary and MP from Wayanad Lok Sabha seat) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि अडानी महाघोटाले (Adani Mega Scam) पर संसद में चर्चा हो। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन (India Alliance) के सभी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी और सरकार लगातार चर्चा से भाग रहे हैं।

पढ़ें :- CJP Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि सदन की सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री जिस तरह अडानी के भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि आज साथी सांसदों के साथ इस मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को 4 विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, सिर्फ देना होगा मेडिकल, रिटन-फ‍िजिकल मिली छूट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...