MI vs PBKS Preview : आईपीएल 2026 का 24वां मैच आज शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है, जहां इस सीजन में अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है। पिछले सीजन दोनों टीमें क्वालिफायर-2 में भिड़ीं थीं और मुंबई किंग्स को घर लौटना पड़ा था। ऐसे में मुंबई गुरुवार को पंजाब से हिसाब बराबर करने उतरेगी। लेकिन, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है, जो अपने खतरनाक योर्कर और वेरिएशन से विरोधी बल्लेबाजों के होश उड़ाते रहे हैं। लेकिन, आईपीएल के इस सीजन में बुमराह अपनी लय नहीं ढूंढ पाये हैं। उन्होंने चार मैचों में कुल 15 ओवर गेंदबाजी की है और 8.20 की इकोनॉमी से 123 रन दिये हैं। इसके बाद भी बुमराह को कोई विकेट नहीं मिल पाया है। ये उनकी टीम के लिए चिंता का विषय है।
मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह का फॉर्म में आना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि टीम के बाकी गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर पाये हैं। अब तक चारों मैचों में मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुलाई हुई है। आरसीबी के खिलाफ आखिरी मैच में बुमराह सबसे किफायती रहे, लेकिन बाकी गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। इस मैच में आरसीबी ने 240 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
बता दें कि बुमराह आईपीएल की अंतिम पांच पारियों में विकेट चटकाने में असफल रहे हैं। यह सिलसिला 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरू हुआ था। उस मैच में बुमराह ने चार ओवर में 40 रन दिये थे। लेकिन, उन्हें विकेट नहीं मिल पाया था। वहीं, पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
जसप्रीत बुमराह की पिछली चार IPL पारियां
0/40 (4) बनाम PBKS, अहमदाबाद, 2025
0/35 (4) बनाम KKR, वानखेड़े, 2026
0/21 (4) बनाम DC, दिल्ली, 2026
0/32 (3) बनाम RR, गुवाहाटी, 2026
0/35 (4) बनाम RCB, वानखेड़े, 2026