1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Vegetables help to get rid of skin problems: ये सब्जियां स्किन के लिए होती हैं बेहद फायदेमंद, चेहरे पर लगाते ही पहली बार में नजर आता है फर्क

Vegetables help to get rid of skin problems: ये सब्जियां स्किन के लिए होती हैं बेहद फायदेमंद, चेहरे पर लगाते ही पहली बार में नजर आता है फर्क

साफ, सॉफ्ट और ग्लोईंग स्किन के लिए चेहरे को खास देखभाल की जरुरत होती है। ऐसे में मार्केट में तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते है। पर क्या आप जानते है हमारे किचन में ऐसी अनगिनत चीजें है जिन्हे अगर चेहरे पर लगा लिया जाय को बिना पैसे खर्च किए स्किन पर ग्लो और निखार दोनो मिलेगा।

Applying these vegetables on the face removes skin problems: साफ, सॉफ्ट और ग्लोईंग स्किन के लिए चेहरे को खास देखभाल की जरुरत होती है। ऐसे में मार्केट में तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते है। पर क्या आप जानते है हमारे किचन में ऐसी अनगिनत चीजें है जिन्हे अगर चेहरे पर लगा लिया जाय को बिना पैसे खर्च किए स्किन पर ग्लो और निखार दोनो मिलेगा।

पढ़ें :- लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश। गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

किचन में सैकड़ों ऐसी चीजें हैं जिन्हें लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं और स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गर्मियों में खीरा हर घर में आसानी से मिल जाता है। अधिकतर लोग इसका सेवन खूब करते है। पर क्या आप जानते है खीरा स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है।

इसे चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और टैनिंग के साथ साथ आंखों के आस पास डार्क सर्कल से छुटकारा मिलता है। वहीं चेहरा भी फ्रेश नजर आता है। इसे लगाने के लिए खीरे को छीलकर स्लाइस में काटें और चेहरे पर घिस लें। दस मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

इसके अलावा आलू स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आलू चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।आलू में ब्लीचिंग एजेंट्स पाये जाते है, जिससे स्किन के दाग धब्बे दूर होते हैं और निखार आता है।

इसे लगाने के लिए कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसका रस या टुकड़े को चेहरे पर रगड़े। जब सूख जाय तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में तीन से चार बार लगा सकते है।

पढ़ें :- 'क्या राहुल गांधी को आरक्षण वाले सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं...' निशिकांत दुबे ने सोनिया के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने पर कसा तंज

अगर आपकी स्किन ऑयली है। तो आपके लिए सबसे बेहतरीन है टमाटर। टमाटर तेहरे पर लगाने से ऑयल कंट्रोल करके टैनिंग दूर होती है और निखार आता है। टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है जो स्किन को सन डैमेज से बचाता है। आप टमाटर को काटकर सीधे स्किन में रगड़ सकते है। टमाटर चेहरे पर लगाने से पोर्स टाइट होती है और स्किन पर ग्लो आता है।

आप चेहरे पर लौकी भी लगा सकते है। यह स्किन को ठंडक पहुंचाती है। साथ ही सूजन कम होती है और डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। साथ ही स्किन साफ और मुलायम होता है। इसे लगाने के लिए लौकी को कद्दूकस करके फेसपैक तैयार कर लें।

इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें।आप गाजर को भी चेहरे पर लगा सकते है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन डेड स्किन से छुटकारा दिलाता है। गाजर को पीसकर फेसपैक तैयार करके लगासकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...