Cricketer Amanpreet Singh Gill Passes Away : विराट कोहली की अंडर-19 टीम के साथी रहे अमनप्रीत सिंह गिल का चंडीगढ़ में 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारत की पूर्व U-19 और पंजाब की मीडियम पेसर की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन, कोहली को अमनप्रीत की मौत की खबर सुनकर सदमा लगा है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

पंजाब के मीडियम पेसर अमनप्रीत गिल ने पंजाब के लिए छह फर्स्ट-क्लास मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 11 विकेट लिए थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में पंजाब फ़्रैंचाइज़ी (किंग्स XI पंजाब) का भी हिस्सा थे, और बाद में पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। विराट कोहली ने गुरुवार को एक्स पोस्ट के जरिये अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया। कोहली ने एक्स पर लिखा, “अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के लिए मेरी प्रार्थनाएं और हिम्मत। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।”
Shocked and saddened to hear about Amanpreet Gill’s passing. Sending prayers and strength to his family and loved ones. Rest in peace. Om Shanti 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) May 7, 2026
दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी गिल को श्रद्धांजलि दी। युवराज ने एक्स पर पोस्ट किया, “अमनप्रीत सिंह गिल के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। अपने शुरुआती दिनों में हमने ड्रेसिंग रूम शेयर किया था; वह एक शांत, मेहनती क्रिकेटर थे जिन्हें खेल से बहुत प्यार था। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।”
Deeply saddened to hear about Amanpreet Singh Gill’s passing. Shared the dressing room in our early days, he was a quiet, hardworking cricketer who loved the game. My heartfelt condolences to his family and loved ones. Rest in peace 🙏🏻 Om Shanti#AmanpreetSinghGill@pcacricket
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 6, 2026