1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. हाई बीपी से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है ये सब्जी

हाई बीपी से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है ये सब्जी

ब्रोकली (Broccoli) में  हाई फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है। ब्रोकली हाई बीपी को भी कंट्रोल करती है। इस तरह Broccoli को रोजाना अपने खाने में शामिल करने से हार्ट से संबन्धित कई गंभीर समस्याओं का खतरा कम होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिखने में गोभी जैसी ब्रोकली (Broccoli) में बस अंतर सिर्फ रंग ही नहीं है इसमें छिपे सेहत के खजाने का भी है। ब्रोकली में मौजूद सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व ह्दय को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन को बढ़ाने का काम करते हैं। इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां और परेशानियों के चांसेज को कम कर सकती है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

साथ ही ब्रोकली (Broccoli) में  हाई फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है। ब्रोकली हाई बीपी को भी कंट्रोल करती है। इस तरह Broccoli को रोजाना अपने खाने में शामिल करने से हार्ट से संबन्धित कई गंभीर समस्याओं का खतरा कम होता है।

high bp

शुगर के मरीज को हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए। ब्रोकली (Broccoli) खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इससे मोटापा भी नहीं बढ़ता और डायबिटीज के मरीज को फायदा मिलता है।

ब्रोकली (Broccoli) में विटामिन सी और जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

obesity

ब्रोकली (Broccoli) फाइबर, पोटेशियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वजन घटाने के लिए ब्रोकली सलाद या सूप जरूर पिएं। डाइटिंग के दौरान ब्रोकली खाने से मोटापा कम होता है।

ब्रोकली (Broccoli) खाने से लिवर हेल्दी बनता है। इसमें एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव तत्व होते हैं जो लीवर को हेल्दी बनाते हैं। सर्दियों में ब्रोकली का सीजन होता है इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी ब्रोकली का सेवन करें। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। ब्रोकली (Broccoli) में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जिससे बोन्स मजबूत बनती हैं।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...