1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-सनातन पर टिप्पणी करने वालों को जूता लेकर ठीक करें, महंत राजूदास का विवादित बयान

VIDEO-सनातन पर टिप्पणी करने वालों को जूता लेकर ठीक करें, महंत राजूदास का विवादित बयान

अकबरपुर के बनगांव रोड स्थित छितूनी गांव में रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे हनुमानगढ़ी अयोध्या (Hanumangarhi Ayodhya) के महंत राजू दास (Mahant Rajudas) ने सपा विधायक रामअचल राजभर (SP MLA Ram Achal Rajbhar) पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दे डाला।

By santosh singh 
Updated Date

अकबरपुर। अकबरपुर के बनगांव रोड स्थित छितूनी गांव में रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे हनुमानगढ़ी अयोध्या (Hanumangarhi Ayodhya) के महंत राजू दास (Mahant Rajudas) ने सपा विधायक रामअचल राजभर (SP MLA Ram Achal Rajbhar) पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दे डाला।

पढ़ें :- सीता के स्वयंवर में रावण की मौजूदगी पर विवाद, रणबीर कपूर की रामायण में Yash की शूटिंग अपडेट पर बिफरे फैंस

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बाद सनातन पर टिप्पणी करना दुर्भाग्य की बात है। महंत राजू दास ने कहा कि सनातन की परंपरा इतनी विशाल होने के बावजूद हमने किसी का अपमान नहीं किया। ऐसे राक्षस प्रवृत्ति के लोगों को जूता लेकर ठीक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाला मनुष्य नहीं हो सकता है। रामचरितमानस (Ramcharitmanas) का एक-एक पात्र अकल्पनीय है। राम को वनवास हुआ तो लक्ष्मण और सीता भी वन चले गए।

अभी आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर नीले ड्रम में भर दिया। एक तरफ वो हैं जो पति को वनवास हुआ तो खुद भी चली गई और दूसरी तरफ ऐसी घटना है। रामायण (Ramayana) और रामचरितमानस (Ramcharitmanas)  के अध्ययन से समाज की अनेकों कुरीतियां खत्म हो सकती हैं। उन्होंने राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके जिले में कुछ राक्षस हैं, उन्हें स्वीकार मत करो जूता लेकर उनका स्वागत करो क्योंकि इससे ही धर्म बचेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...