1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भ्रष्टाचार का भाईचारा निभानेवाले ये भूल गये कि भाजपा किसी की सगी नहीं…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

भ्रष्टाचार का भाईचारा निभानेवाले ये भूल गये कि भाजपा किसी की सगी नहीं…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि, भाजपा मतलब निकल जाने के बाद अपना पुराना फार्मूला अपनाया 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो'। दरअसल, उन्होंने जिस रिपोर्ट को शेयर किया है, उसमें सुल्तानपुर के बीएसए रहे कौस्तुभ कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के बारे में बताया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि, भाजपा मतलब निकल जाने के बाद अपना पुराना फार्मूला अपनाया ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो’। दरअसल, उन्होंने जिस रिपोर्ट को शेयर किया है, उसमें सुल्तानपुर के बीएसए रहे कौस्तुभ कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के बारे में बताया गया है।

पढ़ें :- Viral Video : 'मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का करते थे काम...' मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का बयान वायरल

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, फ़र्ज़ी नियुक्ति करनेवालों ने अपने अपराध को मिटाने के लिए भाजपा से एक डील की थी। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के एजेंट बनकर बूथ पर नियुक्तियों का जो खेल खेला गया था उसके बदले में उनके ऊपर लगे आरोप वापस लिये जाने थे। भाजपा ने मतलब निकल जाने के बाद अपना पुराना फ़ार्मूला अपनाया ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो’। भ्रष्टाचार का भाईचारा निभानेवाले ये भूल गये कि भाजपा किसी की सगी नहीं है।

उन्होंने आगे लिखा, भाजपा और उनके संगी-साथियों के गोरखधंधे और कुकर्मों की परतें रोज़ उजागर हो रही हैं। भाजपा को अब कोई नहीं बचा सकता क्योंकि उनका चुनावी घपला अब और नहीं चलनेवाला। जनता सिर्फ़ उन्हें हराएगी ही नहीं, हमेशा के लिए हटा भी देगी।

 

 

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...