1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का लगाया आरोप, HC से संज्ञान लेने की अपील

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का लगाया आरोप, HC से संज्ञान लेने की अपील

Vandalism at Abhishek Banerjee's office : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेताओं पर हमले की घटना काफी बढ़ी है। इसको लेकर टीएमसी सत्ताधारी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाती रही है। इस बीच, ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Vandalism at Abhishek Banerjee’s office : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेताओं पर हमले की घटना काफी बढ़ी है। इसको लेकर टीएमसी सत्ताधारी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाती रही है। इस बीच, ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर कोलकाता में अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- 9 साल से बंद JPNIC का बुरा हाल देख भड़के अखिलेश, बोले-भाजपा और उनके संगी-साथियों को न इतिहास की पीढ़ियाँ माफ़ करेंगी न भविष्य की

अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो किसी ऑफिस का लगता है, जहां दृश्य विचलित करने वाला है। इसमें चारो तरफ कांच के टूटे शीशे बिखरे हुए हैं। बाकी चीजें इधर-उधर बिखरी हुई हैं। बनर्जी ने लिखा, ‘आज सुबह-सुबह बीजेपी ने मेरे पार्टी ऑफिस के साथ यही किया है। क्या पश्चिम बंगाल के गवर्नर कोई कदम उठाएंगे? क्या केंद्रीय गृह मंत्री कोई कार्रवाई करेंगे? क्या PMO कोई एक्शन लेगा? या वे बस अनदेखा करते रहेंगे? अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, खासकर कलकत्ता हाई कोर्ट, इस स्थिति का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून का राज बनाए रखने के लिए कदम उठाए।’

पश्चिम बंगाल के सीएम पर निशाना साधते हुए टीएमसी सांसद ने लिखा, ‘और सुवेंदु अधिकारी से एक सीधा सवाल: आप तृणमूल कांग्रेस और मुझसे इतना क्यों डरते हैं कि आपको डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं? अगर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के साथ हिंसा, तोड़-फोड़ और डराने-धमकाने के ज़रिए ऐसा ही बर्ताव किया जाना है, तो मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘यह लोकतंत्र नहीं है। यह राजनीतिक गुंडागर्दी है। इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को शर्म आनी चाहिए। और जो लोग चुप रहने का फ़ैसला करते हैं, उन्हें भी शर्म आनी चाहिए। ऐसी हर हरकत याद रखी जाएगी। हर हमला, डराने-धमकाने की हर हरकत, सत्ता का हर दुरुपयोग। कुछ भी भुलाया नहीं जाएगा।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...